Auto ad

Showing posts with label bjp. Show all posts
Showing posts with label bjp. Show all posts

Saturday, 21 April 2018

यशवंत सिन्हा ने आखिरकार छोड़ी पार्टी, बोले- दबाव में है चुनाव आयोग, सरकार के इशारे पर चल रही एजेंसियां*


  • *यशवंत सिन्हा ने आखिरकार छोड़ी पार्टी, बोले- दबाव में है चुनाव आयोग, सरकार के इशारे पर चल रही एजेंसियां*

  • बीजेपी को 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से पहले बड़ा झटका लगा है। पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने बीजेपीछोड़ दी है। उन्होंने पटना में यह ऐलान करते हुए पार्टी और चुनावी राजनीति से संन्यास ले लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, दलगत राजनीति छोड़ रहा हूं।

  • यशवंत ने कहा कि बेटे जयंत सिन्हा मोदी सरकार में मंत्री हैं लेकिन मैंने पहले ही चुनावी राजनीति छोड़ दी थी। उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को दबाया जा रहा है।सभी एजेंसिया सरकार के इशारे पर चल रही हैं। बजट सत्र में गतिरोध केंद्र की साजिश है।

  •  उन्होंने कहा कि कैश की किल्लत के लिए RBI और अरुण जेटली जिम्मेदार हैं। पीएम ने विपक्षी नेताओं की बात क्यों नहीं सुनी। गुजरात चुनाव के लिए शीत सत्र को छोटा कर दिया गया। हालांकि यशवंत ने यह भी कहा कि वह किसी भी पार्टी को ज्वाइन नहीं करेंगे लेकिन देश को जरूरत होगी तो वह सबसे आगे खड़े होंगे। 

  • आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से असंतुष्ट यशवंत सिन्हा ने कहा था कि उनका पार्टी छोड़ने का कोई इरादा नहीं है। अगर पार्टी चाहे तो उनको बाहर निकाल सकती है। सिन्हा ने कहा था कि वह लंबे समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का प्रयास कर रहे हैं और इस बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री को कई पत्र भी भेजे लेकिन उन पत्रों का कोई जवाब नहीं मिला।


  • भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की बेरुखी के चलते ही सिन्हा ने राष्ट्र मंच का गठन किया था। उन्होंने कहा था कि मैं भाजपा क्यों छोड़ूं, यूपीए सरकार के शासनकाल के 10 वर्षों के दौरान विपक्ष में रहते मैंने काफी मेहनत की है। उन्होंने कहा था कि भाजपा चाहे तो मुझे बाहर कर सकती है।

Friday, 30 March 2018

बंगाल में फिर तनाव फैलाने की कोशिश अंधे भिखारी से जय श्रीराम बोलने पर किया मजबूर


पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने जब से कदम रखा है तब से वहां की हवा को किसी की नजर लग गई है रामनवमी के बाद से ही वहां पर हालात तनावपूर्ण है पश्चिम बंगाल के आसनसोल में दंगा भड़क गया था जिसके बाद दंगाइयों ने आसनसोल के इमाम के लड़के को अगवा कर लिया जिसकी 2 दिन बाद ईदगाह के अंदर लाश मिले लेकिन इमाम ने सभी से शांति की अपील करके आसनसोल में अमन कायम किया  लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि बंगाल का है वीडियो में एक अंधे फकीर के साथ क्रूरता के साथ उसे जय श्रीराम बोलने पर मजबूर किया जा रहा है जब तक वह जय श्रीराम नहीं बोलता है तब तक उसे आगे नहीं जाने दिया जाता है बेचारा फकीर आखिर में जय श्री राम बोल कर अपनी जान छुड़ाता  है लेकिन बड़ी बात यह है कि यह कैसा जुल्मों सितम है और आखिर यह नफरत भरी कैसी है लोगों के दिल में लोग आपसी भाईचारा को  खराब कर रहे हैं एक तरफ जहां भारत विश्व गुरु बनने को जा रहा है दूसरी तरफ यह अपने ही अंदर जलता जा रहा है जब से भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है तभी से अल्पसंख्यको और दलितों पर अत्याचार बढ़ते ही जा रहे हैं बढ़ती जा रहे हैं आखिर यह नफरत की राजनीति कब तक चलेगी
बंगाल के आसनसोल में 30 साल से इमाम के पद पर हैं दंगाई उनके 16 साल के बेटे को उठाकर ले गए 2 दिन बाद उनके बेटे की लाश ईदगाह मैदान में मिली लोगों में भारी गुस्सा था सभी ने बदला लेने की बात की देखते-देखते ईदगाह मैदान में हजारों की तादाद में लोग इकट्ठा हो गए लोगों ने बदला लेने की बात कही लेकिन इमाम साहब ने सभी से विनती की कि कोई भी बदला नहीं लेगा अगर किसी ने बदला लेने के बात भी की तो में यह गांव छोड़ कर चला जाऊंगा सभी शांति से रहो और सुकून से रहो भाई चारे के साथ यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग रोने लगे अब वहां पर शांति है लेकिन एक तरफ यह समुदाय शांति चाहता है तो दूसरी तरफ एक वीडियो वायरल हो रखा है जिसमें एक मुस्लिम अंधे फकीर के साथ कोई हिंदूवादी

उन को जबरदस्ती जय श्री राम नारे के बोलने के लिए बोल रहा है कुछ लोगों को बंगाल में शांति हजम नहीं हो रही है इसीलिए वह फिर से माहौल खराब करना चाहते हैं ऐसे लोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम की सरेआम बेइज्जती कर रहे हैं और दूसरे लोगों को भयभीत कर रहे हैं
अभी कल की ही तो बात है जब आसनसोल के
इमाम इमदादुल रशीदी ने अपने 16 वर्षीय बेटे सिबतुल्लाह रशीदी की लाश के पास खड़े होकर लोगों से कहा था कि "मेरा बेटा वो ज़िंदगी जी गया जो अल्लाह ने उसके लिए लिखी थी। अब इस बात का आश्वासन दीजिये की किसी और का बेटा ना मारा जाए और यहां अमन और भाईचारा बना रहे।
अगर तुम मुझसे और मेरे लाल से मोहब्बत रखते हो तो हिंसा का रास्ता मत अपनाना मगर शांति का अपनाना। अगर तुमने मेरी बात नही मानी तो मैं आसनसोल छोड़ कर चला जाऊंगा !"
आज उसी बंगाल से शर्मनाक वीडियो आई है जिसमें कुछ सांप्रदायिक गुंडे एक अंधे भिखारी और उसके साथ बुजुर्ग महिला को भगवा झंडा पकड़ाकर ज़बरदस्ती जय श्री राम के नारे लगवा रहे
!
मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम को ये सांप्रदायिक लंपट ‌दूसरे धर्म के लोगों को भयभीत करने, उनके धार्मिक स्थलों पर हमला करने, आगजनी करते समय उदघोष करते हैं, ये इन लंपटों का राम के प्रति आदर तो बिल्कुल नहीं है !


अलवर में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश चस्पा की विवादित पोस्टर

अलवर में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश लगाए गए विवादित पोस्टर राजस्थान के अलवर में रामनवमी के बाद से ही तनाव की हालत बनी हुई है कुछ लोग शहर का माहौल खराब करने में लगे हैं दरअसल यह मुद्दा है विवादित पोस्ट होगा इन पोस्टरों में पूरे अलवर शहर में ए आई एम आई एम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी और साथ ही JNU यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र अध्यक्ष कन्हैया कुमार और उनके साथी उमर खालिद और भट्टाचार्य के फोटो के साथ पोस्टर लगाकर उन्हें जिंदा या मुर्दा पकड़कर लाने वाले को ₹10000 का इनाम देने की घोषणा की पोस्टर के निवेदन में समस्त देश भक्ति नाम लिखा गया गौरतलब है कि लोगों को बेवकूफ बनाकर धर्म की राजनीति में जाकर सत्ताधारी पक्ष अल्पसंख्यक के खिलाफ माहौल बना रहा है जब से BJP सत्ता में आई है तब से हिंदूवादी संगठनों के हौसले बढ़ गए हैं और वह रोज ऐसे ना ऐसे कार्य करते हैं जिससे सांप्रदायिक तनाव खेलता है अलवर में जो पोस्टर लगाए गए हैं उनमें उमर खालिद कन्हैया कुमार असाउद्दीन ओवैसी और भट्टाचार्य को फोटो लगाया गया है वहीं पोस्टर में यह भी लिखा गया इनको फांसी देकर गोली मारो देशद्रोहियों की जुबान काटो और इनकी जमानत खारिज करोगी यही नहीं कुछ पोस्ट स्कोर कॉमरेडों और पाकिस्तान का झंडा जलाओ और तिरंगा लहराओ लाल गुलामी छोड़ो वंदे मातरम बोलो भारत में रहना होगा तो वंदेमातरम कहना होगा ऐसे विवादित नारे भी लिखे गए हैं बता दे कि रामनवमी की मौके पर देशभर में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की नापाक कोशिश की गई यह पोस्टर भी उसी साजिश का हिस्सा है

Tuesday, 27 March 2018

मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की कोबरापोस्ट ने खोली पोल स्टिंग में किया खुलासा मीडिया बिक चुकी है RSS BJP के हाथों

मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी की कोबरापोस्ट ने खोली पोल स्टिंग में किया खुलासा मीडिया बिक चुकी है RSS BJP के हाथों अपनी खोजी पत्रकारिता के लिए पहचाना जाने वाला कोबरापोस्ट ने लगातार एक के बाद एक 16 वीडियो पोस्ट की है यह वीडियो कोई सामान्य वीडियो नहीं बल्कि देश की अखंडता एकता और सुरक्षितता के लिए बहुत ही घातक है क्योंकि इन वीडियो में जो स्टिंग किया गया है वह है मीडिया के खिलाफ जिनमें दैनिक जागरण इंडिया टीवी अमर उजाला साधना ब्रदर्स टेलीविजन हिंदी खबर समाचार प्लस 9 X एचएन लाइव पंजाब केसरी स्वतंत्र भारत हिंदी दिल्ली साधना प्राइम न्यूज़ रेडिफ यू एन आई जैसे मशहूर चैनलों के नाम सामने आए हैं कोबरा पोस्ट ने यह भी दावा किया कि 17 मीडिया संस्थानों के बड़े अधिकारी पैसे लेकर भारतीय जनता पार्टी की ध्रुवीकरण करने वाली खबरों को अपने चैनल में दिखाने को राजी है यह स्टिंग ऑपरेशन को अपने खुफिया  कैमरे की सहायता से किया गया इस स्टिंग ऑपरेशन को ऑपरेशन 136 नाम दिया गया इस ऑपरेशन 136 में देश की कई नामी मीडिया के नाम सामने आए हैं वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नामचीन मीडिया सत्ताधारी  के लिए चुनावी हवा तैयार करने के लिए राजी है साथ ही विपक्ष और विपक्षी दलों के बड़े नेताओं को झूठी अफवाह और उनका दुष्प्रचार करके चरित्र हनन किया और भ्रष्टाचार के आरोप की झूठी अफवाह फैलाकर उनकी छवि को खराब करने की और सत्तारूढ़ दल के पक्ष में बेहतर माहौल बनाने की बात कर रहे हैं कोबरा पोस्ट की इस ऑपरेशन 136 का स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार का नाम पुष्प शर्मा है पुष्पा शर्मा ने श्रीमद्भागवत गीता प्रचार समिति उज्जैन का प्रचारक बनकर यह ऑपरेशन किया जिसमें उनका नाम आचार्य छत्रपाल अटल बताकर बताया गया इस दौरान देश के करीब 3 दर्जन बड़े मीडिया संस्थान के वरिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारियों से ना सिर्फ उन्होंने मुलाकात की बल्कि इस मुलाकात में उन्होंने मीडिया से खास कैंपेन चलाने के लिए जिसमें भारतीय जनता पार्टी या किसी भी विशेष दल को खबर प्रसारित करवाने के लिए 6 से 50 करोड़ रुपए तक का अपना बजट बताया जिसे जिंदगी लेकर कोबरापोस्ट मीडिया संस्थानों से बातें की उनमें महत्वपूर्ण बातें 4 थी नंबर 1 मीडिया अभियान के शुरुआती और पहले चरण में हिंदुओं को लेकर और हिंदुत्व को लेकर प्रचार करेगा ना सिर्फ प्रचार करेगा बल्कि हिंदुत्व को बढ़ावा भी देने का काम मीडिया का होगा जिसके लिए धार्मिक कार्यक्रमों को चुना गया नंबर दो इसके बाद भी विनय कटियार उमा भारती मोहन भागवत साक्षी महाराज जैसे कट्टरवादी हिंदू नेताओं के भाषणों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाकर सांप्रदायिक माहौल तैयार किया जाएगा जिससे हिंदुओं के वोट एक तरफ छूट जाए नंबर 3 जैसे ही चुनाव नजदीक आएंगे राजनीतिक प्रतिद्वंदी और विपक्ष के नेता को टारगेट किया जाएगा जिनमें बड़े नेताओं की छवि को धूमिल किया जाएगा और उन्हें मज़ाक में लिया जाएगा जिनमें राहुल गांधी मायावती अखिलेश यादव इन तमाम बड़े नेताओं को पप्पू बुआ बबुआ कह कर जनता के सामने पेश किया जाएगा ताकि चुनाव के दौरान जनता इन्हें गंभीरता से ना लें और इनकी तरफ मतदान ना करें जिससे सत्तारूढ़ दल को बल मिलेगा और मतदाता उनके पक्ष में आऊंगा नंबर 4 मीडिया संस्थान प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेडियो हो या डिजिटली न्यूज़ पोर्टल किसी की वेबसाइट हो और चाहे सोशल मीडिया जिनमें Twitter Facebook इंस्टाग्राम WhatsApp पर भी यह कैंपेन चलाया जाएगा कोबरा पोस्ट के अनुसार इस स्टिंग ऑपरेशन के दौरान जिन-जिन मीडिया संस्थानों से उसके पत्रकार ने बातचीत करें उन सभी ने इस तरह का अभियान चलाने पर अपनी सहमति दिखाएं हालांकि उनमें से कहीं ने कम पैसे में राजी हो गए तो कईयों ने बजट बढ़ाने की बात की जिन जिन अधिकारियों से कोबरापोस्ट ने बात की उन अधिकारियों के नाम इस प्रकार है दैनिक जागरण के संजय प्रताप सिंह जो कि एरिया मैनेजर हैं बिहार झारखंड उड़ीसा के India TV के जितेंद्र कुमार जी जो कि डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट नोएडा में सेल्स के तौर पर कार्यरत हैं हिंदी खबर के अतुल अग्रवाल जी जो कि नोएडा में चैनल के डायरेक्टर एंड है चीफ है रजत कुमार मुख्य राजस्व अधिकारी हैं जी सिन्नर जी एंड डीएनए चैनल के श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविजन के कैलाशनाथ मुंबई में मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर कार्यरत हैं वही 9X के प्रदीप गोवा गुडगांव में सीओ के पद पर तैनात हैं भजन लाइव के अमित शर्मा देहरादून और उत्तराखंड में सीईओ समाचार प्लस नोएडा के अमित त्यागी जो कि सीनियर सेल्स के पद पर तैनात हैं वहीं पंजाब केसरी के सुनील शर्मा भी इस इस टीम में दिखाई दे रहे हैं हिंदी डेली के हरेंद्र सिंह साहनी बिजनेस हेड और ब्रांच हेड पद पर कार्यरत है वही स्वतंत्र भारत के संजय सिंह श्रीवास्तव लखनऊ में एडिटर एंड बिजनेस हेड है rediff.com के एसोसिएट डायरेक्टर एड सेल्स विराज खान दादीया का नाम भी इसमें शामिल है यही नहीं अमर उजाला के हिमांशु गौतम जो कि बिज़नेस हेड दिल्ली है और u n i चैनल के नरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ब्यूरो प्रमुख दिल्ली और साधना प्राइम न्यूज़ के आलोक भट्ट जो कि साधना प्राइम न्यूज़ के डायरेक्टर है लखनऊ में उनके नाम भी इनमें शामिल है और सिर्फ नाम ही नहीं वीडियो भी है

Saturday, 24 March 2018

लालू प्रसाद यादव को बड़ा झटका चारा घोटाले मामले में दोषी लगा जुर्माना

*चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ा झटका, 14 साल की कैद और 60 लाख का जुर्माना*
*🅱चारा घोटाला:
दुमका कोषागार मामले में लालू यादव को 7 साल की सज़ा, 30 लाख का जुर्माना*
*अब तक कुल 13.6 साल की सजा हो चुकी है...*
दुमका कोषागार मामले में आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव को आज शनिवार को सीबीआई की विशेष अदालत ने कुल 14 साल की सजा सुनाई है। इसके अलावा 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 

दरअसल कोर्ट में मौजूद वकील ने बताया कि लालू प्रसाद यादव को दो अलग-अलग धाराओं में सजा सुनाई गई है। दोनों ही धाराओं के तहत उन पर 7-7 साल की सजा लगाई गई है। इसके अलावा दोनों धाराओं के अंतर्गत 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। उनके मुताबिक एक सजा पूरी होने पर दूसरी सजा शुरू होगी। जबकि लालू प्रसाद यादव के वकील ने कहा कि फैसले की कॉपी मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह सजा अलग हैं या एक साथ। 

लालू यादव समेत दोषी ठहराए गए सभी 19 लोगों की सजा पर तीन दिनों तक सुनवाई हुई। 21 से 23 मार्च तक सुनवाई के बाद आज शनिवार को सजा का ऐलान किया हया। इससे पहले आरजेडी चीफ को हाईकोर्ट से झटका लगा था। चाइबासा मामले में उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं हुई थी।

गौरतलब हो कि लालू के वकील ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि उनकी सजा को कम किया जाए। वकील ने कोर्ट से कहा था कि लालू की उम्र 70 साल हो चुकी है और वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं। लेकिन कोर्ट ने लालू के वकील के अनुरोध को दरकिनार कर दिया। कोर्ट के अनुसार, अगर लालू जुर्माना नहीं देते हैं तो उन्हें एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी पड़ेगी। 

अन्ना एक बार फिर अनशन पर सरकार के खिलाफ वीडियो जारी कर लोगों से की अपील

*रामलीला मैदान में अन्ना ने शुरू किया अनशन कहा- गोरे अंग्रेज गए और काले अंग्रेज आ गए*
अन्ना हजारे आज से रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अन्ना किसानों की सात मांगों को लेकर दोबारा आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि पिछली बार जिस लोकपाल कानून की मांग उन्होंने की थी वो इस आंदोलन का हिस्सा भी है। अन्ना ने भूख हड़ताल शुरू करने से पहले कहा कि, 'मैंने सरकार को 42 बार पत्र लिखा, मगर सरकार ने नहीं सुनी। अंत में मुझे अनशन पर बैठना पड़ा।' इसके साथ ही अन्ना ये भी कहा कि चाहे इस बार भीड़ आए ना आए वह अकेले ही रामलीला मैदान में बैठे रहेंगे और जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह यहां से नहीं हटेंगे।

*रामलीला मैदान से पहले पहुंचे राजघाट*
इससे पहले आज सुबह अन्ना हजारे राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने गांधी जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और फिर वहीं बैठ गए। इस वक्त अन्ना हजारे राजघाट पर बैठ कर प्रार्थना की। आधा घंटे से ज्यादा समय तक राजघाट में बिताने के बाद अन्ना हजारे यहां से रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार जब अन्ना बापू की समाधि पर पहुंचे तो वह रो पड़े। यहां से निकलकर अन्ना हजारे शहीद पार्क जाएंगे। उसके बाद वह रामलीला मैदान पहुंचे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी।

इससे पहले अन्ना हजारे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे लोगों की ट्रेनें रद्द की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार हिंसा को बढ़ावा देना चाहती है। मेरे लिए पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि मैंने कई बार पत्र लिख कर कहा था कि मुझे पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं हैं, आपकी पुलिस हमें नहीं बचा सकती है। सरकार को ऐसा धूर्त रवैया नहीं अपनाना चाहिए। दरअसल अन्ना लंबे समय से किसान आंदोलन को लेकर देशभर में भ्रमण कर रहे थे। वह किसानों के न्यूनतम मूल्य, फिक्स आमदनी की वकालत की बात कर रहे हैं। इसे लेकर ही केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। 
*किसानों की लड़ाई लड़ेंगे अन्ना*
अन्ना के साथ जुड़े लोगों का कहना है कि हजारों की संख्या में देशभर के अलग-अलग राज्यों से किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अन्ना इस आंदोलन में सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। 

मंच पर नहीं मिली राजनीतिक दलों को जगह अन्ना हजारे ने कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक लोगों को दूर रखेगी। अगर कोई राजनीतिक दल इसमें शामिल भी होना चाहता है तो उसे भीड़ के साथ जगह मिलेगी।

उसे मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। अन्ना हजारे ने कहा है कि वह इस आंदोलन में शामिल होने वालों से शपथ पत्र ले रहे है की वह इस आंदोलन के बाद किसी राजनीति दल में नहीं जाएंगे।

यूपी में बीजेपी के आठ उम्मीदवार चुनाव जीते, सपा की जया बच्चन भी फिर राज्यसभा पहुंची*

*यूपी में बीजेपी के आठ उम्मीदवार चुनाव जीते, सपा की जया बच्चन भी फिर राज्यसभा पहुंची*
*उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनावः BJP-BSP का एक-एक वोट रद्द*

*ब्रेकिंग न्यूज़*
UP राज्यसभा चुनाव :

बहुजन समाज पार्टी की शिकायत पर चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती रुकवाई।


उत्तर प्रदेश में बीजेपी के आठ उम्मीदवार चुनाव जीत गए हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव, हरियाणा प्रभारी अनिल कुमार जैन, अशोक बाजपेयी, विजयपाल सिंह, कांता करदम, हरनाथ सिंह यादव और सकलदीप राजभर चुनाव जीत गए हैं। सपा की जया बच्चन भी चुनाव जीत गई हैं। इन सभी को 37-37 वोट मिले हैं जबकि जया बच्चन को 38 वोट मिले हैं। आयोग ने भाजपा और बसपा के एक-एक वोट को रद्द कर दिया था। क्रॉस वोटिंग करने वाले सपा विधायक और बसपा विधायक के वोट को भी आयोग ने मान्य करार दिया है। इस बीच बीजेपी की सहयोगी पार्टी सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के एक और विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है। इससे पहले कैलाश सोनकर द्वारा भी क्रॉस वोटिंग की खबर आई थीं। इस पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर पहले से नाराज चल रहे थे लेकिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें मना लिया था। बावजूद इसके राजभर के विधायक ने पलटी मारी है। हालांकि,  बीजेपी के आठ और सपा के एक उम्मीदवार की जीत तय है मगर बसपा के भीमराव अंबेडकर पर संशय बरकरार है।

बता दें कि अगले महीने दस राज्यों से राज्यसभा की 58 सीटें खाली हो रही हैं, लेकिन 33 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध जीत चुके हैं। आज सियासी रूप से बेहद अहम उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर भी वोटिंग हुई है। यहां पर उत्तर प्रदेश बीजेपी ने अपना नौंवां कैंडिडेट खड़ा कर मुकाबले को रोमांचक कर दिया है। उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की प्रत्येक सीट पर जीत के लिये 37 विधायकों के मत की दरकार होती है। उत्तर प्रदेश में अब तक दो विधायकों के क्रॉस वोटिंग की खबर आ रही थी जो बढ़कर तीन हो गई है। ये विधायक है बीएसपी विधायक अनिल सिंह और एसपी विधायक नितिन अग्रवाल और सुहेलदेव भारत समाद पार्टी के कैलाश सोनकर। पहले दोनों विधायकों ने बीजेपी उम्मीदवार अनिल अग्रवाल के पक्ष में वोट किया जबकि सोनकर ने बसपी उम्मीदवार भीमराव अंबेडकर को वोट दिया है।

-कांग्रेस के अभिषेक मनु सिंघवी पश्चिम बंगाल से राज्यसभा का चुनाव जीत गए हैं।


-उत्तर प्रदेश में एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारत समाज पार्टी के विधायक कैलाश सोनकर ने क्रॉस वोटिंग की है।

-छत्तीसगढ़ से बीजेपी की सरोज पांडेय ने कांग्रेस के लेखराम साहू को हराकर राज्यसभा चुनाव जीत लिया है।

Wednesday, 21 March 2018

अलीमुद्दीन हत्याकांड सभी दोषियों को उम्रकैद महज 8 महीने में आया फैसला

 रांची झारखंड दादरी के बिसाहड़ा कांड की तरह अलीमुद्दीन हत्याकांड में अदालत ने महज 8 महीने में सुनवाई पूरी करते हुए 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई




इस मामले में रामगढ़ की फास्ट ट्रैक अदालत ने 16 मार्च को सभी 11 लोगों को दोषी करार दिया था जानकारी के अनुसार जब इन सभी 11 दोषियों को सजा के बाद कोर्ट के बाहर से लेकर जा रहे थे सभी लोगों ने जय जय श्रीराम के नारे लगाएं और अदालत के फैसले का स्वागत किया

इन 11 दोषियों को सुनाई गई है उम्रकैद की सजा अदालत ने जिन 11 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है, उनमें 2 नाबालिग हैं। इसके अलावा सजा पाने वालों में BJP की रामगढ़ जिला इकाई के मीडिया प्रभारी नित्यानंद महतो का नाम भी शामिल है और बाकि के दोषी गौ रक्षा समिति से जुड़े हुए हैं। इनमें दीपक मिश्रा, छोटू वर्मा व संतोष सिंह को मुख्य अभियुक्त करार दिया था। विक्की साव, सिकंदर राम, कपिल ठाकुर, रोहित ठाकुर, राजू कुमार, विक्रम प्रसाद व उत्तम राम को भी दोषी करार दिया गया था। महज आठ महीने 17 दिन में कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली थी।

जानिए, क्या है मामला ये मामला 29 जून, 2017 का है, जब गौमांस ले जाने के आरोप में अलीमुद्दीन नाम के शख्स को भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला था। अलीमुद्दीन मनुआ से कोयला लेकर जाता था और चितरपुर से मांस लेकर आता था। प्रतिबंधित मांस को लेकर हुए बवाल के दौरान वाहन में मांस ले जा रहे अलीमुद्दीन की भीड़ ने हत्या कर दी थी। घटना के दिन अलीमुद्दीन 60 किलो प्रतिबंधित मांस लेकर आ रहा था।

पिटाई के बाद अलीमुद्दीन को पहले इलाज के लिए रांची अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी। अलीमुद्दीन की पत्नी मरियम खातून ने इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।