Auto ad

Showing posts with label delhi. Show all posts
Showing posts with label delhi. Show all posts

Friday, 27 April 2018

बड़ी खबर दिल्ली में जमीन विवाद में हुआ ट्रिपल मर्डर इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हुआ जिस में कुल 3 व्यक्तियों की हत्या हो गई

इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से दिल्ली के मॉडल टाउन इलाके में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों में झगड़ा हुआ जिस में कुल 3 व्यक्तियों की हत्या हो गई

दोनों भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था



पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों के बीच काफी समय से संपत्ति का विवाद चल रहा था जिसमें

बीती रात को 11:20 पर दोनों भाइयों के बीच पार्किंग को लेकर विवाद शुरू हो गया जिसके बाद भाई जसपाल ने गुरजीत पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे जसपाल गंभीर घायल हो गया उसी दौरान जसपाल को के पास खड़े पीएसओ ने गुरजीत और उसकी बीवी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई इस पूरे घटनाक्रम में जसपाल और गुरजीत और गुरजीत की पत्नी स्वीटी की मौत हो गई दोनों पीएसओ गोली मारने के बाद से ही फरार है बताया जा रहा है कि दोनों पीएसओ प्राइवेट है जो कि गुरजीत  ने अपनी सिक्योरिटी के लिए ले रखे थे

पुलिस आसपास के CCTV कैमरा खंगाल रही है आपको बता दें कि दोनों ही भाई बड़े बिजनेसमैन थे

Thursday, 29 March 2018

CBSE: 10वीं केऔर 12वीं के अर्थशास्त्र विषय की दोबारा होगी परीक्षा

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा यानी CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा में
इकोनॉमिक्स का पेपर लीक होने के कारण होगा दोबारा दोबारा परीक्षा देने की तिथि 4 अप्रैल रखी गई है आपको बता दें कि CBSE 10वीं और 12वीं की परीक्षा में इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हो गया था जिसके कारण केंद्रीय बोर्ड ने इस एग्जाम को रद्द  कर दिया है और 4 अप्रैल को दोनों पेपर वापस करवाने का एलान किया है लेकिन इस पेपर के आउट होने से जिन बच्चों ने मेहनत से तैयारी की थी और जिनका पेपर अच्छा हुआ था और जिन्होंने इमानदारी से पेपर किया था और जिन्होंने कड़ी मेहनत करके यह परीक्षा दी थी जिन्हें अच्छे अंको की उम्मीद थी यह पेपर लीक होने से उन्हें निराशा हाथ लगी है सरकार को पेपर लीक होने की स्कीम पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और नकलचियों पर पाबंदी लगानी चाहिए जिससे पूर्ण पारदर्शिता के साथ परीक्षा हो और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो पाए

Saturday, 24 March 2018

अन्ना एक बार फिर अनशन पर सरकार के खिलाफ वीडियो जारी कर लोगों से की अपील

*रामलीला मैदान में अन्ना ने शुरू किया अनशन कहा- गोरे अंग्रेज गए और काले अंग्रेज आ गए*
अन्ना हजारे आज से रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अन्ना किसानों की सात मांगों को लेकर दोबारा आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि पिछली बार जिस लोकपाल कानून की मांग उन्होंने की थी वो इस आंदोलन का हिस्सा भी है। अन्ना ने भूख हड़ताल शुरू करने से पहले कहा कि, 'मैंने सरकार को 42 बार पत्र लिखा, मगर सरकार ने नहीं सुनी। अंत में मुझे अनशन पर बैठना पड़ा।' इसके साथ ही अन्ना ये भी कहा कि चाहे इस बार भीड़ आए ना आए वह अकेले ही रामलीला मैदान में बैठे रहेंगे और जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती वह यहां से नहीं हटेंगे।

*रामलीला मैदान से पहले पहुंचे राजघाट*
इससे पहले आज सुबह अन्ना हजारे राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने गांधी जी की समाधि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और फिर वहीं बैठ गए। इस वक्त अन्ना हजारे राजघाट पर बैठ कर प्रार्थना की। आधा घंटे से ज्यादा समय तक राजघाट में बिताने के बाद अन्ना हजारे यहां से रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार जब अन्ना बापू की समाधि पर पहुंचे तो वह रो पड़े। यहां से निकलकर अन्ना हजारे शहीद पार्क जाएंगे। उसके बाद वह रामलीला मैदान पहुंचे और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी।

इससे पहले अन्ना हजारे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि, प्रदर्शन के लिए दिल्ली आ रहे लोगों की ट्रेनें रद्द की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्या सरकार हिंसा को बढ़ावा देना चाहती है। मेरे लिए पुलिस बल तैनात किया गया है जबकि मैंने कई बार पत्र लिख कर कहा था कि मुझे पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत नहीं हैं, आपकी पुलिस हमें नहीं बचा सकती है। सरकार को ऐसा धूर्त रवैया नहीं अपनाना चाहिए। दरअसल अन्ना लंबे समय से किसान आंदोलन को लेकर देशभर में भ्रमण कर रहे थे। वह किसानों के न्यूनतम मूल्य, फिक्स आमदनी की वकालत की बात कर रहे हैं। इसे लेकर ही केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। 
*किसानों की लड़ाई लड़ेंगे अन्ना*
अन्ना के साथ जुड़े लोगों का कहना है कि हजारों की संख्या में देशभर के अलग-अलग राज्यों से किसान इस आंदोलन में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अन्ना इस आंदोलन में सिर्फ किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। 

मंच पर नहीं मिली राजनीतिक दलों को जगह अन्ना हजारे ने कहा कि यह आंदोलन राजनीतिक लोगों को दूर रखेगी। अगर कोई राजनीतिक दल इसमें शामिल भी होना चाहता है तो उसे भीड़ के साथ जगह मिलेगी।

उसे मंच पर जगह नहीं दी जाएगी। अन्ना हजारे ने कहा है कि वह इस आंदोलन में शामिल होने वालों से शपथ पत्र ले रहे है की वह इस आंदोलन के बाद किसी राजनीति दल में नहीं जाएंगे।