Auto ad

Showing posts with label results. Show all posts
Showing posts with label results. Show all posts

Tuesday, 24 April 2018

आसाराम को कल सुनाया जायेगा फैसला, जोधपुर की सीमा सील, धारा 144 लागू, प्रशासन चाकचौबंद*

*आसाराम को कल सुनाया जायेगा फैसला, जोधपुर की सीमा सील, धारा 144 लागू, प्रशासन चाकचौबंद*

नाबालिग से दुष्कर्म के केस में आसाराम को फैसला कल बुधवार को सुनाया जाएगा। फैसला सुनाने के लिए अदालत जोधपुर सेंट्रल जेल में ही लगेगी। फैसले को लेकर एहतियाती तौर पर जोधपुर पुलिस एवं प्रशासन ने आसाराम समर्थकों को रोकने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
आसाराम के समर्थक शहर में नहीं जुट पाएं इसके लिए जोधपुर की सीमाएं सील कर दी गई हैं। शहर आने वाली बस, कारों की जांच से लेकर ट्रेन के यात्रियों तक पर नजर रखी जा रही है। शहर में 30 अप्रैल तक के लिए धारा-144 लागू कर दी गई है। इधर, आसाराम के आश्रमों द्वारा समर्थकों के लिए अपील जारी की जा रही हैं कि वे जोधपुर नहीं पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि जेल में आसाराम की बैरक के नजदीक स्थापित टाडा कोर्ट में फैसला सुनाया जाएगा।

आसाराम पर आरोप है कि उन्होंने अपने मध्य प्रदेश स्थित छिंदवाड़ा आश्रम में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा को इलाज के बहाने जोधपुर के मणई आश्रम में बुलाकर उससे 14 अगस्त की रात रेप किया। साथ ही, शोर मचाने पर आश्रम में मौजूद उसके माता-पिता को मार डालने की धमकी दी। आसाराम जोधपुर सेंट्रल जेल में 01 सितंबर 2013 से बंद हैं।

15 अगस्त 2013 में दुष्कर्म के आरोपी जोधपुर जेल में वर्ष 2015 से बंद आसाराम के केस की सुनवाई सात अप्रैल को पूरी हो गई थी। इसके बाद फैसले की तिथि जैसे ही कोर्ट से निश्चित हुई। पुलिस पीड़ित के परिवार की सुरक्षा को लेकर और भी सतर्क हो गई। हालांकि, सुरक्षा के नाम पर पीड़ित के आवास के बाहर चौकी स्थापित करके बुलेटप्रूफ जैकेट के साथ सशस्त्र पुलिस बल और महिला सुरक्षा कर्मी तैनात हैं।

इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे में भी हर आने-जाने वाले शख्स पर नजर रखी जाती है। पीड़िता के परिवार वालों से मिलने से पहले सुरक्षा कर्मियों को उनके रजिस्टर पर नाम पता लिखवाना होता है। इसके बाद पीड़िता के पिता की अनुमति मिलने पर ही उसे अंदर जाने की इजाजत दी जाती है।

Tuesday, 10 April 2018

राजस्थान रॉयल को हरा हैदराबाद ने दर्ज की जीत IPL 2018

*धवन के धमाके में उड़ा राजस्थान, 9 विकेट से जीता हैदराबाद*

आईपीएल में सोमवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को शिखर धवन के धुआंधार अर्धशतक नाबाद 77 रन व कप्तान केन विलियम्सन नाबाद 36 रन की पारियों की बदौलत 9 विकेट से मात देकर नए सीजन का विजयी आगाज किया है।हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में राजस्थान द्वारा जीत के लिए दिए 126 रन के लक्ष्य को 9 विकेट और 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 57 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली वहीं कप्तान केन विलियमसन 36 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 121 रन की साझेदारी हुई।


हैदराबाद की शुरआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने आए ऋद्धिमान साहा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साहा ने 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने कप्तान केन विलियमसन ने धवन का पूरा साथ दिया और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।दोनों ने 69 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी की। धवन ने अर्धशतकीय पारी में 13 चौके और 1छक्का जड़ा। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर मजह 125 रन बना सकी। राजस्थान की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे और डॉर्सी शॉट ने पारी का आगज किया, लेकिन पहले ही ओवर में उन्होंने पहला विकेट गंवा दिया। लय में नजर आ रहे शॉट 4 को कप्तान केन विलियनसन ने सटीक थ्रो के जरिए रन आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद कप्तान रहाण ने पारी को सैमसन के साथ संभाला और 6.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। सिद्धार्थ कौल की गेंद पर रहाणे 13 को स्क्वैर लेग बाउंड्री पर राशिद खान ने बेहतरीन तरीके से लपक लिया। 

राजस्थान को तीसरा झटका बेन स्टोक्स 5 के रूप में लगा। स्टोक्स बेन स्टेनलेक की गेंद पर बाउंड्री पर शानदार तरीके से लॉन्ग ऑन पर लपके गए। पारी के 14वें ओवर में शाकिब अल हसन ने राजस्थान को दोहरे झटके दिए। पहेल शाकिब ने राहुल त्रिपाठी 17 को मनीष पांडे के हाथों लपकवाया। इसके बाद जमकर खेल रहे संजू सैमसन को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 49 रन पर शाकिब की गेंद पर राशिद ने सैमसन का कैच लपक लिया।

इसके बाद कौल ने गौथम को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेट कीपर साहा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। जोस बटलर 6 राशिद की गेंद को कट करने के प्रयास में गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद गोपाल 18 रन बनाकर भुवी की गेंद पर पठान को कैच दे बैठे। राजस्थान का नौवां विकेट उनादकट के रूप में गिरा वह 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। 

हैदराबाद के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने राजस्थान के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। संजू सैमसन ही थोड़ा संघर्ष कर सके। उन्होंने 49 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सिद्धार्थ कौल और शाकिब अल हसन ने लिए।

यहां देखें फोटो-