Auto ad

Showing posts with label loose. Show all posts
Showing posts with label loose. Show all posts

Tuesday, 10 April 2018

राजस्थान रॉयल को हरा हैदराबाद ने दर्ज की जीत IPL 2018

*धवन के धमाके में उड़ा राजस्थान, 9 विकेट से जीता हैदराबाद*

आईपीएल में सोमवार को खेले गए तीसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को शिखर धवन के धुआंधार अर्धशतक नाबाद 77 रन व कप्तान केन विलियम्सन नाबाद 36 रन की पारियों की बदौलत 9 विकेट से मात देकर नए सीजन का विजयी आगाज किया है।हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में राजस्थान द्वारा जीत के लिए दिए 126 रन के लक्ष्य को 9 विकेट और 25 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। शिखर धवन ने 57 गेंदों में नाबाद 77 रन की पारी खेली वहीं कप्तान केन विलियमसन 36 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच दूसरे विकेट के लिए नाबाद 121 रन की साझेदारी हुई।


हैदराबाद की शुरआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शिखर धवन के साथ पारी की शुरुआत करने आए ऋद्धिमान साहा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। साहा ने 5 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी करने कप्तान केन विलियमसन ने धवन का पूरा साथ दिया और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।दोनों ने 69 गेंदों में शतकीय साझेदारी पूरी की। धवन ने अर्धशतकीय पारी में 13 चौके और 1छक्का जड़ा। 

इससे पहले टॉस हारकर पहले खेलने उतरी दो साल के बैन के बाद वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल्स अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर मजह 125 रन बना सकी। राजस्थान की ओर से कप्तान अजिंक्य रहाणे और डॉर्सी शॉट ने पारी का आगज किया, लेकिन पहले ही ओवर में उन्होंने पहला विकेट गंवा दिया। लय में नजर आ रहे शॉट 4 को कप्तान केन विलियनसन ने सटीक थ्रो के जरिए रन आउट कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद कप्तान रहाण ने पारी को सैमसन के साथ संभाला और 6.2 ओवर में 50 रन के पार पहुंचाया। सिद्धार्थ कौल की गेंद पर रहाणे 13 को स्क्वैर लेग बाउंड्री पर राशिद खान ने बेहतरीन तरीके से लपक लिया। 

राजस्थान को तीसरा झटका बेन स्टोक्स 5 के रूप में लगा। स्टोक्स बेन स्टेनलेक की गेंद पर बाउंड्री पर शानदार तरीके से लॉन्ग ऑन पर लपके गए। पारी के 14वें ओवर में शाकिब अल हसन ने राजस्थान को दोहरे झटके दिए। पहेल शाकिब ने राहुल त्रिपाठी 17 को मनीष पांडे के हाथों लपकवाया। इसके बाद जमकर खेल रहे संजू सैमसन को अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। 49 रन पर शाकिब की गेंद पर राशिद ने सैमसन का कैच लपक लिया।

इसके बाद कौल ने गौथम को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेट कीपर साहा के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया। जोस बटलर 6 राशिद की गेंद को कट करने के प्रयास में गच्चा खाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद गोपाल 18 रन बनाकर भुवी की गेंद पर पठान को कैच दे बैठे। राजस्थान का नौवां विकेट उनादकट के रूप में गिरा वह 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। 

हैदराबाद के धारदार गेंदबाजी आक्रमण के सामने राजस्थान के बल्लेबाजों की एक नहीं चली। संजू सैमसन ही थोड़ा संघर्ष कर सके। उन्होंने 49 रन की पारी खेली। हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट सिद्धार्थ कौल और शाकिब अल हसन ने लिए।

यहां देखें फोटो-

Sunday, 8 April 2018

IPL 2018 चेन्नई सुपर किंग ने मुंबई इंडियन को हराया

*ब्रावो ने हार के मुंह से छीनीजीत, चेन्नई ने किया धमाकेदार आगाज*

आईपीएल के 11वें संस्करण के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुम्बई की ओर से दिए गए 166 रनाें के लक्ष्य को ड्वने ब्रावो की तूफानी पारी 30 बॉल् में 68 रन की बदौलत अंतिम ओवर में प्रापत करते हुए दो साल के बैन के बाद धमाकेदार वापसी की है।

अंतिम ओवर में चेन्नई को 6 बॉल पर 7 रन की जरूरत थी और अंतिम जोड़ी के रुप में केदार जाधव व इमरान ताहिर मैदान पर मौजूद थे। मुस्तफिजुर ने शुरू की तीन बॉल खाली निकालकर एक बार तो मुम्बई की जीत पक्की कर दी थी, लेनिक केदार जाधव ने चौथी बॉल पर छक्का व पांचवी पर चौका जड़कर चेन्नई को जीत दिला दी।

इससे पहले 166 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई ने आक्रामक शुरुआत जरूर की, लेकिन चौथे ओवर में शेन वॉटसन (16) खराब शॉट खेलकर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या की धीमी गति की नकल गेद पर वॉटसन ने हवाई फायर किया, लांगऑन पर एविन लेविस ने उनका आसान कैच लपका।

जल्द ही हार्दिक पांड्या ने सुरेश रैना (4) को मिड ऑन पर कृनाल पांड्या के हाथों कैच आउट कराया। फिर युवा लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे ने अपने पहले ही ओवर में अंबाती रायुडू (22) को पगबाधा आउट करके चेन्नई की मुसीबतें बढ़ा दी। मार्कंडे ने चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी (5) को पगबाधा आउट करके मुंबई को ड्राइविंग सीट पर ला दिया।

मुस्ताफिजुर रहमान ने रविंद्र जडेजा (12) को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच आउट कराकर सीएसके को पांचवां झटका दिया। इस बीच केदार जाधव बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में दर्द के कारण रिटायर्ड हर्ट हुए। मार्कंडे ने नए बल्लेबाज दीपक चाहर को खाता भी नहीं खोलने दिया और स्टंपिंग करा दिया।

कुछ ही देर बाद मैक्लिंघन ने हरभजन 8 को बुमराह के हाथों आउट कराकर चलता कर दिया और अगले ही ओवर में हार्दिक पंड्या ने मार्क वुड 1 को पवेलियन लौटा दिया। इसके बाद ब्रावो का साथ देने आए इमरान ताहिर। ब्रावो ने पहले तो 18 ओवर में मैक्लिंघन की धुनाई करते हुए कुल 20 रन बटोरे तथा 19वें ओवर में बुमराह की बॉल पर तीन छक्के व दो रन लेकर बीस रन बना लिए, हालांकि अगली बॉल पर बुमराह ने उन्हें आउट कर दिया । इसके बाद केदार जाधव ने रहमान की बॉल पर एक छक्का व चौका जड़कर टीम को जीत दिला दी। ब्रावो ने अपनी पारी में कुल 7 छक्के व तीन चौके भी जड़े ।

इससे पहले सूर्यकुमार यादव (43) और कृनाल पांड्या नाबाद (41) की दमदार पारियों की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2018 के उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के सामने 166 रन का लक्ष्य रखा था। मुंबई इंडियंस ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 165 रन बनाए। कृनाल के साथ उनके भाई हार्दिक पांड्या 22 रन बनाकर नाबाद रहे।