बुलंदशहर. यहां एनएच-91 के पास 29 जुलाई की रात मां और उसकी 14 साल की नाबालिग बेटी से गैंगरेप किया गया। इसे यूपी सरकार में मंत्री आजम खान ने विपक्ष की साजिश बताने की कोशिश की है। कहा- ''हमें इस तरह से भी देखना चाहिए कि कहीं कोई विपक्षी विचारधारा जो सत्ता में आना चाहती है, सरकार को बदनाम करने के लिए कोई कुकर्म तो नहीं कर रही? कुछ भी हो सकता है।'' इस पर पीड़ित लड़की के पिता ने जवाब दिया, ''अगर आजम की बेटी के साथ ऐसा हुआ होता तो क्या वे ऐसा बयान देते?''पीड़िता के पिता ने कहा- दोषियों को फांसी नहीं हुई, तो फैमिली सहित कर लूंगा सुसाइड...
-
पीड़ित परिवार ने कहा है कि अगर आरोपियों को सजा नहीं दी गई तो वे सुसाइड
कर लेंगे। पीड़ित ने प्रदेश सरकार और पुलिस को 3 महीने का समय दिया है।
-
पीड़िता के पिता ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "घटना वाली रात
मैंने आरोपियों से कहा था कि पहले मुझे मारो, उसके बाद जो करना है करो।"
-
"उस रात की दास्तां को सोचकर ही दिल कांप उठता है। उस समय परिवार के 6
सदस्य साथ में थे। पहले आरोपियों ने महिलाओं के जेवर उतरवाए, फिर करीब 50
मीटर दूर खेत में ले जाकर रेप किया।"
- "हम आरोपियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन वह रेप करते रहे। घटना के बाद पानी मांगने पर पूरे परिवार को मारा। बोलने पर भी बदसलूकी की।"
- "हम आरोपियों से गुहार लगाते रहे, लेकिन वह रेप करते रहे। घटना के बाद पानी मांगने पर पूरे परिवार को मारा। बोलने पर भी बदसलूकी की।"
-
"घटना के बाद से ही बच्ची सदमे में है, उसकी हालत नाजुक बनी है। वो किसी
से बातचीत करने और किसी के सामने आने से भी घबरा रही है। उसकी काउंसिलिंग
की जा रही है।"
- पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेकर फांसी की सजा देने की मांग की।
कुछ दिन पहले एक महिला के साथ खेत में देखे गए थे अज्ञात युवक
- इस मामले में दोस्तपुर गांव के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस गंभीर होती तो यह घटना नहीं होती।
- गांववालों की मानें तो 10-12 दिन पहले भी हाईवे पर खेतों में कुछ अज्ञात लोग एक महिला के साथ जबरदस्ती करते देखे गए।
- जब उनकी नजर युवकों पर पड़ी तो वे मौके से भाग गए।
- इस दौरान ग्रामीणों को मौके पर एक मोबाइल फोन और उन युवकों का कपड़ा मिला, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया।
- अगर पुलिस मोबाइल फोन कॉल की डिटेल खंगाल कर कुछ कार्रवाई करती तो शायद शुक्रवार की रात हाईवे पर हुए हादसे को टाला जा सकता था।

होती रहती हैं लूट की घटनाएं
- ग्रामीणों ने बताया कि लूट जैसी घटनाएं इस हाईवे पर नई बात नहीं है। इस सुनसान हाईवे पर रात में स्ट्रीट लाइट भी नहीं जलती।
- पुलिस के कार्रवाई न करने के कारण ज्यादातर मामलों में पीड़ित बिना शिकायत दर्ज कराए ही चुप बैठ जाता है।
- दो-तीन महीने में इस हाईवे पर लूट की बड़ी घटना होने की बात सुनने को मिल ही जाती है।
- पुलिस के कार्रवाई न करने के कारण ज्यादातर मामलों में पीड़ित बिना शिकायत दर्ज कराए ही चुप बैठ जाता है।
- दो-तीन महीने में इस हाईवे पर लूट की बड़ी घटना होने की बात सुनने को मिल ही जाती है।
क्या कहना है पुलिस का?
- मेरठ रेंज की डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा, "यहां अफवाहें बहुत फैलाई जा रही हैं। हम यह कबूल करते हैं कि कुछ गलती हुई है, जिस वजह से दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई।"
- "हम दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक 6 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।"
- "अपराधी हों या लापरवाह पुलिसवाले, बख्शे नहीं जाएंगे।"
गैंगरेप में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर
-
NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट के मुताबिक, गैंगरेप के
मामले उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। यहां 2014 में सबसे ज्यादा 762
गैंगरेप हुए थे।
- वहीं, रेप के मामले में उत्तर प्रदेश देश में तीसरे नंबर पर है। 2014 में यहां रेप के 3467 केस सामने आए थे।
- 2014 में देश में रेप के 36735 केस सामने आए थे। इनमें मध्य प्रदेश पहले (5076 केस) और राजस्थान (3759 केस) दूसरे नंबर पर है।

आजम खान के बयान पर विवाद
- यूपी में 48 घंटे में तीन जगह गैंगरेप होने के सवाल पर आजम खान के बयान से विवाद खड़ा हो गया है।
-
आजम ने कहा- ''जब सत्ता के लिए बेगुनाहों की जान ली जा सकती है, सत्ता के
लिए गुजरात हो सकता है, कांग्रेस के जमाने में 42 हजार दंगे हो सकते हैं,
वोट लेने के लिए मुजफ्फरनगर, श्यामली, कैराना हो सकता है। वोट के लिए इतना
गिर सकते हैं। बापू को आरएसएस की विचारधारा ने ही मार दिया।''
-
''बात इतनी नहीं है कि तीन बलात्कार हो गए। इसके पीछे का सच क्या है, वो
मालूम हो जाए तो अच्छा रहे। चुनाव करीब हैं। समाजवादी पार्टी को बदनाम करने
का इसके अलावा कोई रास्ता विपक्ष के पास नहीं है। मुख्यमंत्री पर कोई एक
आरोप हो तो बताइए।''
केशव मौर्य ने कहा- मामले की हो सीबीआई जांच
- मंगलवार को यूपी बीजेपी का एक डेलिगेशन गाजियाबाद में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।
- यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।
-
आजम के बयान पर कहा वे ऐसे मंत्री हैं जो कुछ भी बयान दे रहे हैं। सपा को
चहिए वह ऐसे लोगों को समझाए जो कभी भी कुछ भी बोल देते हैं।

No comments:
Post a Comment