Auto ad

Showing posts with label in. Show all posts
Showing posts with label in. Show all posts

Saturday, 28 April 2018

सऊदी अरब शुरू हुआ इंटरटेनमेंट WWE ने करवाया स्पेशल ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल जद्दा में


सऊदी अरब  शुरू हुआ इंटरटेनमेंट WWE ने करवाया स्पेशल ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल जद्दा में

सऊदी अरब भी अब अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए दुबई और अन्य गल्फ देशों की भांति अपने नियमों में थोड़ी नरमी ले आया है अपने अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सऊदी अरब में एंटरटेनमेंट को भी मान्यता दे दी थी शुक्रवार को जद्दा में WWE यानी कि वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट के द्वारा सऊदी अरब के जद्दा में डब्ल्यूडब्ल्यूई की स्पेशल ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल करवाई गई जिसमें शुरूआती मैच ट्रिपल एच और जॉन सीना के बीच हुआ जिसमें जॉन सीना विजय हुए वही पहली बार ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल मैं 50 डब्ल्यूडब्ल्यूई के सुपरस्टार ने हिस्सा लिया जिसमें शुरुआत की गई डेनियल ब्रायन से और इस मैच मैं कुल 50 सुपरस्टार ने हिस्सा लिया जिसमें इंडिया से ग्रेट खली भी थे इस मैच के विजेता ब्राउन स्ट्रोमन बने जिन को ट्रॉफी प्रदान की गई आपको बता देंगे इस इवेंट को लेकर सऊदी की जनता में काफी उत्साह देखा गया यह पहली बार है जब WWE का कोई प्रोग्राम सऊदी अरब में हुआ हो लोगों में इसके लेकर काफी उत्साह हुआ इवेंट का मैनेजमेंट सऊदी cargo कंपनी के द्वारा किया गया WWE कंपनी ने इसमें बहुत ही शानदार मैच करवाए जिसमें अंडरटेकर ने भी इसमें हिस्सा लिया उनका मुकाबला रूसेव सेहुआ वही ब्रॉक लेसनर और रोमन रिंग्स का मुकाबला स्टील केज मैच में हुआ जिसमें दोनों के बीच टाइ हो गया एजे स्टाइल्स और  नाकामुरा के बीच भी मैच टाई हो गया इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैं सेठ रोलिंस ने टाइटल अपने नाम किया
वही महिला वर्ग में किसी भी तरह का कोई मैच नहीं रखा गया
यह कार्यक्रम विजन 2030 के समर्थन में कुश्ती कंपनी और सऊदी जनरल स्पोर्ट्स अथॉरिटी के बीच 10 साल की सामरिक मल्टी-प्लेटफार्म साझेदारी का हिस्सा है। और समझौते में सऊदी कुश्ती के प्रशंसकों को अन्य टैग डब्ल्यूईई कार्यक्रमों जैसे "टैग टीम" का आनंद मिलेगा। रॉ शीर्षक ", और" शांति। "

UPSC 2017 का फाइनल रिजल्ट हैदराबाद के अनुदीप डूरी शेट्टी ने प्रथम स्थान वहीं साद मियां खान ने हासिल की 25 वी रैंक जो कि मुसलमानों में प्रथम रहे

51 मुसलमान बने IAS .जामिया मिलिया इस्लामिया के 41 स्टूडेंट्स  सेलेक्ट हुए.संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा परीक्षा 2017 का फाइनल रिजल्ट शुक्रवार की शाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी कर दिया। इस साल की परीक्षा में हैदराबाद के अभ्यर्थी 
अनुदीप डुरीशेठी

अनुदीप डुरीशेट्टी को ऑल इंडिया लेवल पर टॉप करने का गौरव हासिल हुआ वहीं उत्तर प्रदेश के बिजनौर के रहने वाले साद मियां खान ने पच्चीसवीं रैंक हासिल की जो कि मुसलमानों में प्रथम रहे। सिविल सेवा परीक्षा 2017 में कुल 990 छात्रों में से 51 मुस्लिम छात्रों ने इस परीक्षा में सफलता हासिल की जो कि आज़ादी के बाद से सबसे ज़्यादा है।


साद मिया खान 


शीर्ष 100 रैंक में कुल 6 मुसलमान छात्रों ने जगह बनाई जिसमें 3 महिलाएं हैं- समीरा एस (28वीं रैंक) ज़मील फातिमा ज़ेबा (62वीं रैंक) और हसीन ज़ेहरा रिज़वी (87वी रैंक)। जबकि पिछले साल यानि कि 2016 में शीर्ष 100 उम्मीदवारों में से से 10 मुसलमान थे और 2015 में मात्र एक मुसलमान उम्मीदवार ही शीर्ष 100 में जगह बना पाया था।

मेरिट लिस्ट में कुल 990 लोगों का नाम है। इसमें 476 कैंडिडेट जनरल कैटेगिरी के हैं, 275 कैंडिडेट ओबीसी, 165 कैंडिडेट एससी और 74 कैंडिडेट एसटी कैटेगिरी के हैं। इस साल कुल चयनित उम्मीदवारों में 5.15 प्रतिशत मुसलमान हैं। ये आंकड़ा आज़ादी के बाद से सबसे ज़्यादा है।

बता दें कि 2017 में 51, 2016 में 50, 2015 में 37, 2014 में 40 और 2013 में 34, मुसलमान छात्रों नें सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की। ऐसे में भले ही इस साल सिविल सेवा में मुसलमानों की कामयाबी को उम्मीद की किरण के तौर पर देखा जा रहा है, लेकिन बराबरी तक पहुंचने में अभी मुसलमानों को लंबा फ़ासला तय करना है।

2011 में हुई जनगणना के अनुसार मुसलमानों की कुल आबादी 14.23% है, लेकिन वे शिक्षा और संसाधनों की कमी के कारण अक्सर शीर्ष सरकारी सेवाओं में बहुत कम प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सरकारी नौकरियों में मुसलमानों का प्रतिशत 8.57 है। 2006 में भारतीय मुसलमानों के हालात पर आई जस्टिस सच्चर समिति की रिपोर्ट में बताया गया था कि सिविल सेवा में मुसलमान सिर्फ़ तीन प्रतिशत हैं जबकि पुलिस सेवा में ये संख्या चार प्रतिशत है।

UPSC 2017 FINAL: सिविल सर्विसेज एग्जाम में हैदराबाद के अनुदीप ने किया टॉप, ये है टॉपर्स की लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग 2017 में चयनित मुसलमान छात्रों के नाम



रैंक रोल नं.  
    रोल नं.                            
25      0325465             साद मियां खान
28      0011598              समीरा एस
36      0584343            फज लुल हसीब
62      0786820             जमील फातिमा जेबा
87      0669802             हसीन जाहेरा रिजवी
97      0052405             अजर जिया
137    0126399              सयैद अली अब्बास
154    0005503             मोती उर रहमान
165    0444670             असीम खान
190    0444510              सैयद इमरान मसूद
200   0365004             मुहम्मद जुनैद पीपी
217     0626326             इल्मा अफरोज
226    0429287             हसरत जासमीन
282    0504526             एजाज अहमद
326    0030666            मो. नूह सिद्दीकी
339    0050154             शेख सलमान
352    0191790               जुनैद अहमद
378    0032947             इनाबत खालिक
384    0529095            सद्दाम नवास
410     0369659            सैयद जाहिद अली
444    0011264              फुरकान अख्तर
445    0336862             सोफिया
470    0393562             मोहम्मद शफीक
471     0641379               जफर इकबाल
485    0010280              गौश आलम
487    0097593             हारिस रशीद
536    0404666             इजस असलम सी एस
539    0285502             अनम सिद्दीकी
570    0048867              हसन साफिन मुस्तफा अली
572    0128649               साहिला
602   0268888               मुहम्मद शब्बीर के
613    0467937               इरशाद सीएम
620   0651711                  इब्सन शाह आई
622    0516919                अली अबूबकर टी टी
651    0668462               रेहना आर
655   0562225               अमल एन एस
656   0120006               मोहम्मद नसीमुद्दीन
657   0556919               हरीशा बीसी
693   0557457               शाहिद टी कोमथ
695   0688921               शाहिद अहमद
709   0080618              अजमल शहजाद अलियार रावथर
725   0444350              इमरान अहमद
752   0478428               बुशरा अंसारी
800  0006499              अफसल हमीद
801   0442562               सरवाइया रियाजभाई रफीकभाई
810   0390372               शीरत फातिम
841   0010178                अरशिया जाखू
843  0333248               आमिर बशीर
845  0135531                  खालिद हुसैन
850  0370963               आरिफ खान
939  0882366                मौहम्मद फारूख

Wednesday, 18 April 2018

सऊदी अरब में 35 साल बाद खुला सिनेमा हॉल पहली फिल्म लगी यह हॉलीवुड मूवी देखने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़






  • सऊदी अरब में 35 साल के अंतराल के बाद यहां की हुकूमत ने सिनेमा हॉल को मंजूरी दे दी और कल इसका पहला शो भी दिखाया गया
  • सऊदी में आज से खोले गये सिनेमाघर, यह फिल्म देखने उमड़ पड़ी भीड़


  • पिछले साल सऊदी अरब में 12 दिसंबर को सिनेमा प्रेमियों के लिए सऊदी सरकार ने 35 साल पुराने सिनेमा बैन को तोड़कर एक अहम फैसला लिया था, जिसमे सऊदी अरब में सिनेममा घरों के खुलने की इजाजत दी गयी थी. इस फैसले से कई लोग खुश हुए तो कई लोगों ने इस फैसले की आलोचना कर कहा की “यह इस्लाम में हराम है.” इस फैसले के बाद से सऊदी अरब में सिनेमा प्रेमी 2018 का इन्तजार कर रहे थे क्योंकि सऊदी सरकार ने 2018 में सिनेम घरों को खोलने की घोषणा की थी.

  • ब्लैक पैंथर बनी पहली फिल्म 

  • सऊदी अरब में आज 18 अप्रैल को 35 साल पुराने सिनेमा प्रतिबन्ध को तोड़कर सिनेमा घर खोला गया, जिसमे पहली फिल्म “ब्लैक पैंथर” लगायी गयी. ब्लैक पैंथर ने इस 35 साल पुराने बैन को तोड़ दिया. पहला सिनेमा सऊदी अरब में एएमसी होल्डिंग एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ सहमत होकर खोला गया, जिन्होंने अगले पांच साल में देश में कई सिनेमा घरों को खोलना का वादा किया है.


  • खलीज टाइम्स के अनुसार एएमसी के चीफ एग्जीक्यूटिव अदाम एरोन ने एक इंटरव्यू में कहा की “एएमसी पहला सिनेमा किंग अब्दुल्लाह शहर में खोलेगी.” उन्होंने कहा की “देश में सिनेमा ड्रामेटिक बिल्डिंग में बनाया जाएगा और शायद यह देश की और दुनिया की सबसे सुंदर इमारत भी हो सकती है
  • उन्होंने कहा की “सऊदी फिल्मकार नई सिनेमा में विशिष्ट हॉलीवुड फिल्मों का आनंद लेने में सक्षम होंगे, जबकि हॉलीवुड स्टूडियो ने अपनी फिल्मों को अन्य मिडिल ईस्ट के देशों में दिखाया है.”

  • विज़न 2030 के तहत हटाया गया यह प्रतिबंध 

  • 


  • सऊदी अरब में 1970 के दशक में कुछ सिनेमाघरों थे लेकिन बाद में सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया और यह 2017  में यह फैसला बदल दिया गया. यह फैसला देश में विज़न 2030 के तहत लिया गया, जिसका उद्देश्य देश के नागरिकों को तेल पर कम निर्भर रखना और अन्य रोजगार के क्षेत्रों में धकेलना है. मनोरंजन क्षेत्र को विज़न 2030 में अहम हिस्सा माना गया है.

  • सऊदी मंत्रालय ने पुष्टि की है कि 2030 तक 2,500 स्क्रीन के साथ 350 फिल्म थिएटर कई शहरों में खुलने की संभावना है और अगले पांच वर्षों में 15 सऊदी शहरों में 40 सिनेमाघरों के उद्घाटन शामिल हैं.

  • 

  • अगले 10 वर्षों में सऊदी मनोरंजन क्षेत्र ने 64 अरब अमरीकी डॉलर का निवेश करने की योजना भी बनाई गई है, साथ ही साथ अन्य सुधारों के बीच भी महिलाओं को संगीत समारोह में भाग लेने की अनुमति दी है.


Wednesday, 11 April 2018

बड़ी खबर जम्मू में 8 साल की बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार करके हत्या कर दी शव को पत्थर से कुचला

जम्मू में 8 साल की आसिफा को मंदिर में बेहोशी की दवा खिला कर 4 दिन तक पुलिस के अधिकारियों समेत 8 लोगों ने इतनी बार बलात्कार किया कि उसका यूट्रस चिथड़े चिथड़े हो गया , फिर सर पर पत्थर पटक कर मार दिया गया। 

बलात्कारियों के समर्थन में भाजपा के मंत्री तक धरना प्रदर्शन केवल इसलिए कर रहे हैं क्युंकि आसिफा मुसलमान है और बलात्कारी भगवा हिन्दू।
मंदिर में 8 साल की बच्ची की बलात्कार के बाद पत्थरों से हत्या, पुलिस अधिकारी बोला- मारने से पहले मुझे करने दो बलात्कार

नई दिल्ली – आजके इंसान पर शैतान इतना हावी होजाएगा ये किसी ने सोचा भी नही होगा,आजकल जिस प्रकार की नीच और गिरी हुई हरकत की घटनाओं की खबर पढ़ने को मिलती हैं उससे इंसान को इंसान होने पर शर्म आजाए.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में आठ वर्षीय बालिका के साथ जनवरी में हुए सामूहिक दुष्कर्म और जघन्य हत्या की घटना में पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दिया है. चार्जशीट में रेप और हत्या का मास्टरमाइंड रिटायर्ड राजस्व अफसर संजी राम निकला. उसे बेटे विशाल और भतीजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने केस की जांच से जुड़े विशेष पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया, सुरिंदर कुमार, प्रवेश कुमार, सहायक पुलिस इंस्पेक्टर और हेड कॉन्स्टेबल तिलक राज को भी सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. चार्जशीट के मुताबिक, बच्ची के पिता मोहम्मद यूसुफ ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उसने कहा था कि उनकी बच्ची दस जनवरी को जानवरों के लिए घास लाने नजदीक के जंगल गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद साजिशकर्ता रिटायर्ड अफसर संजी राम के नाबालिग भतीजे को गिरफ्तार कर लिया. 22 जनवरी को यह मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर किया गया था. चार्जशीट के मुताबिक, बलात्कार और हत्या की साजिश रचने में राम का ही हाथ था. उसने बच्ची के किडनैप, दुष्कर्म और हत्या की योजना बनाई. उसने विशेष पुलिस अधिकारी खजूरिया और एक नाबालिग को अपनी साजिश में शामिल किया. दीपक अपने दोस्त विक्रम के साथ सात जनवरी की शाम बिटू मेडिकल स्टोर गया और इपिट्रिल दवा के दस टैबलेट खरीदे, जिसका नाम उसके चाचा ने सुझाया था.

चार्जशीट के मुताबिक, इसी शाम राम ने भतीजे को लड़की का अपहरण करने को कहा. लड़की अक्सर जंगल में आती थी. दस जनवरी को जब लड़की अपने जानवरों को खोज रही थी, उसी दौरान राम के भतीजे ने जानवरों के जंगल में होने की बात कही और अपने साथ थोड़ी दूर ले गया. फिर उसने लड़की की गर्दन पकड़कर जमीन पर गिरा दिया. पिटाई से बच्ची बेहोश हो गई तो नाबालिग ने उसका रेप किया. इसके बाद उसके साथी मन्नू ने भी रेप किया. फिर वे लड़की को मंदिर परिसर में ले गए, जहां उसे प्रार्थनाकक्ष में बंधक बनाकर रखा.

चार्जशीट के मुताबिक, 11 जनवरी को नाबालिग आरोपी ने एक अन्य आरोपी विशाल जंगोत्रा को लड़की के किडनैपिंग के बारे में जानकारी दी. कहा कि अगर वह भी हवस बुझाना चाहता है तो मेरठ से जल्दी आ जाए. 12 जनवरी को विशाल जंगोत्रा रसना पहुंचा. सुबह करीब साढ़े आठ बजे आरोपी मंदिर गए और वहां भूखे पेट बंधक बनी लड़की को नशे की तीन गोली दी.

आरोप है कि जब राम ने कहा कि अब बच्ची की हत्या कर शव को ठिकाने लगाना होगा तो बच्ची के बलात्कार और हत्या की जांच में शामिल विशेष पुलिस अधिकारी खजूरिया ने कहा कि थोड़ा इंतजार करो, मैं भी बलात्कार करूंगा. सभी ने आठ वर्षीय लड़की का सामूहिक बलात्कार किया. फिर गला घोंटकर और सिर पर पत्थर से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में फेंक दिया. चार्जशीट के मुताबिक, पुलिस टीम ने केस से बचाने के लिए रेप के आरोपी नाबालिग की मां से डेढ़ लाख रुपए घूस भी ली.
इंडिया गेट पर आसिफा के लिए मोमबत्ती कब जलेगी ?

Thursday, 5 April 2018

बड़ी खबर सऊदी अरब के रियाद में सिनेमा हॉल चालू विजन 2030 का हिस्सा


  • इस वक्त की बड़ी ख़बर सऊदी अरब के रियाद में खुलेंगे सिनेमा हॉल सऊदी अरब ने अभी हाल ही में फैसला लिया था
    कि वह भी पश्चिमी देशों की तरह अपनी कानूनों में सरलता लाएगा इस्लामिक देश में पहला सिनेमा हॉल 18 अप्रैल को रियाद में शुरू किया जाएगा इसी के साथ सऊदी अरब  भी उन मुस्लिम देशों के साथ शामिल हो जाएगा जिनमें इस्लामिक हुकूमत भी है और सिनेमा हॉल वगैरा भी आपको बता दें कि इससे पहले सऊदी अरब में सिनेमा हॉल नहीं था सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि करीब 350 सिनेमा हॉल 2500 स्क्रीन के साथ 2030 तक खोले जाएंगे आर्थिक अर्थव्यवस्था से चरमराई सऊदी अरब अब अपने  कानून में और प्रबंधन में नरमी दिखा रहा है जिससे लोगों का सऊदी अरब की तरफ रुझान धीरे धीरे यहां पर लोगों को मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिससे इनकी अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो पाए आपको बता दें कि सऊदी अरब अपने कड़े कानून की वजह से पूरी दुनिया में विख्यात है यहां पर अभी तक राजतंत्र है और मुस्लिम देशों में सबसे मजबूत देशों में सऊदी अरब की भी गिनती होती है इंडिया से भी करीब 2500000 लोग सऊदी अरब में रोजी रोटी कमाते हैं


  • सऊदी अरब में 35 सालों के बाद फिर से शुरू होगा सिनेमा हॉल यही नहीं सऊदी अरब मैं 1 बिलियन डॉलर सिनेमा का कारोबार होने की संभावना है सऊदी अरब में सिनेमा हॉल खोलने की घोषणा प्रिंस बिन सलमान के विजन-2030 का हिस्सा है  AMC CHIEF आदम अरोन ने कहा कि यह एक बड़ी सकारात्मक खबर है दुनिया भर के लिए

  • Breaking

  • — Saudi Arabia has confirmed it is opening up the country’s first cinema hall open to the public in its capital Riyadh on April 18.

  • — Saudi Ministry Of Culture and Information confirms 350 Saudi Cinemas with 2,500 screens expected to be open across several cities by 2030.

  • — Saudi Arabia allowing opening of cinema theatres for the first time after a gap of over 35 years.

  • — Saudi Arabia would the largest market for cinema industry in the region with a projected revenue of $1 billion.

  • — Saudi Minister of Culture and Information: Cinema license will give a major investment opportunity for movie theatre operators.

  • — Vision 2030 has set a goal of raising Saudi families’ annual spending on culture and recreation from 2.9% to 6% by 2030.

  • — AMC chief Adam Aron: The decision to give cinema hall license is a big news with global significance.

Tuesday, 3 April 2018

तामेर होस्नी का म्यूजिक कंसर्ट देखने उमड़ी सऊदी औरतों की भीड़ ! ====

तामेर होस्नी का म्यूजिक कंसर्ट देखने उमड़ी सऊदी औरतों की भीड़ !
======


====================================
सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मिस्त्री पाॅप सिंगर तामेर होस्नी का म्यूजिक कंसर्ट देखने सऊदी महिलाओं की भीड़ टूट पड़ी !
कंसर्ट देखने पर रोक हटने के बाद यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची, कंसर्ट में सेल्फी लेने और गाने पर रोक नहीं थी, नाच पर रोक थी, महिलाओं के लिए बैठने के लिए पुरुषों से अलग व्यवस्था की गई थी !
जेद्दाह में हुए इस कंसर्ट के 6000 हजार टिकट दो घंटे में ही बिक गए थे !!
Saudi-women-enjoy-Tamer-Hosnys-concert-despite-BANNED-dancing
सऊदी अरब के जद्दा में हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट में महिलाओं ने लिया हिस्सा इसमें महिला भी हुई शामिल यह पहली बार है जब किसी म्यूजिक प्रोग्राम में महिलाओं को भी इजाजत दी गई है हालांकि महिलाओं के नाचने पर पूर्णतया रोक थी महिलाओं के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी  पिछले महीने ही authorities ने ने मिश्री पॉप सिंगर के प्रोग्राम का प्रचार किया था जिसमें उन्होंने कड़े शब्दों में लिखा था कि महिलाओं के नाचने पर पूर्णतया पाबंदी होगी हालांकि महिलाएं इस में हिस्सा ले सकेगी पर उनके बैठने की जगह भी पुरुषों से अलग होगी इस प्रोग्राम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया उन्होंने आपस में सेल्फी भी ली है सऊदी अरब अब भी धीरे-धीरे महिलाओं पर लगी  पाबंदियों को हटा रहा है आपको बता देंगे पिछले साल ही सऊदी अरब में महिलाओं को गाड़ी चलाने की इजाजत दी गई थी अपनी आर्थिक अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए सऊदी अरब में भी पश्चिमी देशों की सभ्यता को धीरे-धीरे अपनाया जा रहा है
x