*हैदराबाद मस्जिद ब्लास्ट केस में NIA कोर्ट का फैसला, असीमानंद समेत सभी आरोपी बरी*
हैदराबाद की मक्का मस्जिद में 11 साल पहले हुए ब्लास्ट मामले में NIA कोर्ट ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई थी और 58 लोग घायल हो गए थे। आपको बता दें कि इस मामले में 10 आरोपियों में से आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी जिसमें नबाकुमार सरकार उर्फ स्वामी असीमानंद का नाम भी शामिल है। जिन 8 लोगों के खिलाफ चार्जशीट बनाई गई थी उसमें से स्वामी असीमानंद और भारत मोहनलाल रत्नेश्वर उर्फ भरत भाई जमानत पर बाहर हैं और तीन लोग जेल में बंद हैं।
एक आरोपी सुनील जोशी की जांच के दौरान हत्या कर दी गई थी। दो और आरोपी संदीप वी डांगे और रामचंद्र कलसंग्रा के बारे में मीडिया रिपोर्टस में दावा किया गया है कि उनकी भी हत्या कर दी गई है। ब्लास्ट मामले में सीबीआई ने सबसे पहले 2010 में असीमानंद को गिरफ्तार किया था लेकिन 2017 में उन्हें सशर्त जमानत मिल गई थी। उन्हें 2014 के समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट केस में भी जमानत मिल गई थी।
आपको बता दें कि जांच के दौरान असीमानंद ने कई बार अपने बयान बदले थे। उन्होंने पहले आरोपों को स्वीकार किया था और बाद में साजिश रचने की भूमिका में शामिल होने से इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि 18 मई 2007 को दोपहर 1 बजकर 27 मिनट पर प्रार्थना के दौरान धमाका हुआ था जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, बाद में ये चारों लोग भी जिंदगी से जंग हार गये थे।
मस्जिद में धमाके के समय वहां 10 हजार लोग मौजूद थे। वहां दो जिंदा बम भी बरामद हुए थे जिसे हैदराबाद पुलिस ने निष्क्रिय कर दिया था। बाद में इस मामले को सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था लेकिन फिर यह मामला NIA के पास चला गया। एजेंसी ने 226 अभियोजन पक्ष के गवाहों को सूचीबद्ध किया था जिसमें से 64 बदल गए थे।
Auto ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह की घटना होने का मतलब प्रशासन व इंटेलिजेंस टीमें पूर्णतया फेल है। मैं मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी से निवेदन करता हूं जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। CMO Rajasthan Churu Police
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह क...
-
तृणमूल (TMC) के सामने यह चैलेंज होगा कि चौथे चरण (4th Phase Voting) में बीजेपी (BJP) के बढ़ते प्रभाव को कैसे रोकें और आईएसएफ (ISF) जो नुकसान...
-
मोदी सरकार के इस फैसले से 2.5 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारियों को फायदा मिलेगा, जानिए क्या होंगी शर्तें from Latest News देश News18 हिंदी ...
-
तामेर होस्नी का म्यूजिक कंसर्ट देखने उमड़ी सऊदी औरतों की भीड़ ! ====== ==================================== सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मिस्...

No comments:
Post a Comment