एक वीडियो क्लिप में शंभुलाल जेल में अपने जान को खतरा बता रहा है वहीं दूसरे वीडियो में उसे एक बार फिर से समुदाय विशेष को अपशब्द कहते हुए सुना जा सकता है। पहले वीडियो में रेगर जेल में अपने एक साथी वासुदेव ब्राह्मण से अपनी जान को खतरा बता रहा है। वीडियो में उसने ये भी बताया कि वासुदेव बंगाल का रहने वाला है।
>
। वहीं जेल सुप्रींटेंडेंट विक्रम सिंह ने बताया कि रेगर के सेल से कोई भी मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ है और वो वीडियो को वेरिफाई भी कर रहे है
उन्होंने कहा कि, "हम इस वीडियो के लोकेशन को भी वेरिफाई करने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर इस वीडियो को कहां सूट किया गया है। इसके अलावा हमने रेगर के साथ रह रहे कैदी का वार्ड भी बदल दिया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो जेल में रिकॉर्ड किया गया था या बाहर।"
वासुदेव ब्राह्मण के नाम के बारे में पूछने पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।
गौरतलब है कि बीते साल दिसंबर में रेगर ने बंगाल के मालदा निवासी 48 साल के अपने साथी की हत्या का लाइव वीडियो बनाया था। रेगर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया था। इस घटना का देशभर में पुरजोर विरोध किया गया था। वहीं कुछ जगहों पर स्थिति असामान्य हो गई थी।
वायरल हो रहे नए वीडियो में वो समुदाय विशेष के खिलाफ फिर से भड़काऊ बातें करता दिख रहा है। वहीं अपने दूसरे वीडियो में वो प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में कसीदें पढ़ रहा है। पीएम मोदी की तारीफ करते हुए वो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी "देश को बर्बाद न करने की" अपील कर रहा है।
रेगर पर लगे आरोप की चार्जशीट में राजस्थान पुलिस ने कहा है कि, "लव जिहाद" का नाम सिर्फ उस महिला के साथ अपने अनैतिक रिश्ते को छिपाने के लिए रेगर ने इस्तेमाल किया था।
No comments:
Post a Comment