Auto ad

Wednesday, 21 February 2018

मामी के साथ पति बनकर रहा सगा भांजा, तीसरे से बने संबंधों के कारण खेला खूनी खेल*

*

मामा को छोड़ चुकी मामी के साथ सगा भांजा ही पति बनकर रह रहा था। मामी भांजे के रिश्तों के बीच कोई तीसरा आ गया। मामी से उसकी नजदीकियां भांजे को सहन नहीं हुई और एक खौफनाक खूनी खेल खेला गया। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवि योगी 23 साल जोगियों का मोहल्ला, चौमूं का रहने वाला है। वह पिछले करीब डेढ़ साल से अपने परिवार से नाराजगी के बहाने घर से अलग होकर शेरावतों की ढाणी, चौमूं में रहने वाली अपनी मामी पिंकी के साथ रहता था।
पिंकी भी अपने पति यानी रवि के मामा से अनबन पर घर छोड़कर इस मकान में रह रही थी। स्थानीय लोगों को रवि ने खुद को पिंकी का पति बता रखा था। जानकारी के अनुसार कुछ अरसे पहले पिंकी की मुलाकात होली दरवाजा, द्वारिकापुरी कॉलोनी, चौमूं में रहने वाले 48 वर्षीय गोविंद सहाय सैनी से हुई थी। उनके बीच नजदीकियां बढ़ने लगी तब गोविंद सैनी भी पिंकी के घर आने जाने लगा। उनके बीच बढ़ रहे मेलमिलाप ने रवि के मन में मामी के पराए व्यक्ति से अवैध संबंध का शक पैदा कर दिया।
चौमूं थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह सोलंकी के मुताबिक वारदात से कुछ दिनों पहले पिंकी अपने पीहर चली गई थी। इससे अनजान मृतक गोविंद सैनी रविवार दोपहर को पिंकी के घर पहुंचा। वहां मौजूद आरोपी रवि उसे बातचीत के बहाने कमरे में ले गया। जहां हथौड़े से ताबड़तोड़ वारकर गोविंद की हत्या कर दी। इसके बाद रवि ने गोविंद की लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसके हाथ-पैर बांधे और एक प्लास्टिक के तिरपाल में लपेट दिया। यही नहीं, उसने गोविंद के पेंट शर्ट और मोबाइल फोन भी घर के बाहर ही एक गड्ढे में फेंककर जला दिए।
वहीं, रविवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला गोविंद सैनी सोमवार तक घर नहीं लौटा तब परिजनों ने चौमूं थाने में पहुंचकर गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई। तब सबइंस्पेक्टर रामेश्वरलाल खोखर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तलाश शुरु की। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि लापता गोविंद सैनी का पिंकी के घर आना जाना था और उनके बीच काफी नजदीकियां थी। तब पुलिस पिंकी के घर पहुंची। जहां मकान के ताला लगा था। बाहर गोविंद की बाइक खड़ी थी।
पुलिस ने मकान का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। जहां काले रंग का प्लास्टिक लपेटा हुआ मिला। संदेह होने पर पुलिस ने इसे खोलकर देखने पर गोविंद सैनी की लाश पड़ी थी। उसके हाथ—पैर बंधे हुए थे। सिर में गहरी चोट के निशान थे। तब पिंकी के पीहर होने का पता चला। उसका भांजा रवि गायब था। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ की। तब रवि ने खुद को पहले पिंकी का पति बताया। बाद में, सामने आया कि वह भांजा है। सख्ती से पूछताछ में उसने अवैध संबंधों के संदेह में गोविंद सैनी की हत्या करना बताया।

No comments:

Post a Comment