Auto ad

Monday, 19 February 2018

पीएम ने किया पार्टी के नए मुख्यालय का उद्घाटन, बोले- इस दफ्तर की आत्मा हमारा हर कार्यकर्ता*

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए हेडक्वार्टर का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस मौके पर उनके साथ पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पीयूष गोयल और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी मौजूद थे।


*पीएम मोदी के भाषणों का मुख्य अंश*

- पीएम ने कहा कि राजनीतिक दल बनाना कठिन काम नहीं है, इसलिए देश में हजारों राजनीतिक दल मौजूद हैं।
- आजादी के बाद जितने भी देश में राष्ट्रहित में आंदोलन हुए उसका नेतृत्व जन संघ और भारतीय जनता पार्टी ने किया है और इसका हमें गर्व है:
- मैं अमित भाई और उनकी पूरी टीम को बधाई देता हूं कि समय सीमा में कार्यालय का निर्माण हुआ
- अमित शाह ने कहा कि हर बीजेपी के लिए बेहद खास दिन है। हर बीजेपी कार्यकर्ता का सपना था कि पार्टी के पास अपना ऑफिस हो और आज ये सपना पूरा हो गया है। 
- पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही देश के हर जिले में बीजेपी का हाईटेक ऑफिस होगा। 

अब ये साफ है कि पार्टी यहीं से 2019 लोकसभा चुनाव की लड़ाई में उतरेगी। इससे पहले पार्टी का मुख्यालय 11 अशोक रोड पर था, जिसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद 6ए डीडीयू मार्ग पर शिफ्ट किया गया है। दरअसल, कोर्ट ने आदेश दिया था कि राजनीतिक पार्टियों के ऑफिस लुटियन्स बंगलो जोन में नहीं होने चाहिए।

8 हजार स्क्वायर फीट में फैले मुख्यालय की आधारशीला पीएम मोदी ने साल 2016 में ही रख दी थी। इसमें 8 कॉन्फ्रेंस हॉल हैं।

दो एकड़ के क्षेत्र में फैले मुख्यालय में पांच मंजिला बिल्डिंग बनी है, जिसमें करीब 70 कमरे हैं। साथ ही करीब 400 गाड़ियों की पार्किंग सुविधा भी मौजूद है। बिल्डिंग की कई खासियतें हैं, जैसे इसे नई तकनीक के आधार पर बनाया गया है। यहां सोलर बिजली की व्यवस्था के अलावा बायो लॉयलेट्स भी हैं।

इतना ही नहीं दो कॉन्फ्रेंस रूम बनाए गए हैं, जिसमें एक साथ 600 लोग बैठ सकते हैं, जिनके लिए वाईफाई की व्यवस्था भी की गई है।

बता दें कि नए मुख्यालय की नींव पीएम मोदी ने अगस्त 2016 में रखी थी, जहां उन्होंने कहा था कि ये मुख्यालय हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बलिदान की देन है।

No comments:

Post a Comment