Auto ad

Saturday, 17 February 2018

आसाराम के जोधपुर आश्रम में युवक का शव मिला, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

आसाराम 

नई दिल्ली। नाबालिग के साथ रेप के मामले में जेल में बंद आसाराम की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही है, एक बार फिर से उनका आश्रम विवादों में है। आसाराम के जोधपुर आश्रम में रहने वाले एक सेवादार की लाश गुरुवार को मिली है। जानकारी के अनुसार सेवादार ने कथित रूप से फांसी लगा ली। जिस व्यक्ति की लाश आश्रम में मिली है उसका नाम अमित यादव (23) है। वह हरियाणा के रेवाड़ी का निवासी है। अमित यादव पिछले कई वर्षों से आश्रम में बतौर सेवादार रह रहा था।

*परिवार ने लगाया गंभीर आरोप*
पुलिस के अनुसार अमित ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमे उसने अपनी आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। लेकिन अमित के पिता का और परिजनों ने आसाराम के आश्रम में रहने वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। अमित के पिता विजय सिंह ने कहा कि वह काफी समय से अपने बेटे को घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन आश्रम वाले उन्हे अपने बेटे को घर ले जाने की इजाजत नहीं द रहे थे, इन आश्रम वालों ने अब मेरे बेटे का शव दिया है।

*चार वर्ष से रह रहा था आश्रम में*
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अमित आसाराम के आश्रम के परिसर के एक कोने में बने कमरे में रह रहा था, वह यहां पिछले चार वर्षों से रह रहा था और यहीं पूजा पाठ करता था। गुरुवार को दिन में अमित का शव फांसी पर लटका मिला, उसने पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को अमित की जब तलाश शुरू हुई तो कमरे का दरवाजा बंद था, जिसे तोड़कर खोला गया तो कमरे में अमित का शव फांसी से लटकता मिला। जिसके बाद आश्रम ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
*पहले भी आया था इस तरह का मामला सामने*
आपको बता दें कि इससे पहले भी आसाराम के आश्रम के भीतर सेवादार की मौत का मामला सामने आया था। इससे पहले मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आश्रम के भीतर सेवादार ने आत्महत्या कर ली थी। वह मूल रूप से झाबुआ का रहने वाला था। जुलाई 2017 में झाबुआ के धीरज ने आत्महत्या कर ली थी। गौरतलब है कि सरकार की जांच में सामने आया था कि आसाराम बापू ने 2008-09 से अपने पास 2300 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्‍ति जुटा रखी है। सरकार ने कहा है कि इस संपत्‍ति के लिए उनका टैक्‍स अभी भी बाकी है।

No comments:

Post a Comment