Auto ad
Friday, 15 April 2016
ऑड ईवन - भाग 2 : दिल्ली में अब तक 500 कारों का चालान कटा Odd Even - Part 2: Delhi 500 cars so far invoice chopped Odd Even in Delhi,
ऑड ईवन - भाग 2 : दिल्ली में अब तक 500 कारों का चालान कटा
दिल्ली में ऑड ईवन फॉर्मूला का दूसरा संस्करण शुक्रवार से शुरू हो गया है। स्कीम के शुरुआती पांच घंटो में 500 कारों का चालान कटा और पंद्रह दिन चलने वाले इस नियम का पालन नहीं करने के लिए प्रति वाहन 2000 रुपए की रसीद काटी गई। जैसा कि जनवरी में हुआ था, इस बार भी 30 अप्रैल तक निजी वाहन अपनी नंबर प्लेट के हिसाब से वैकल्पिक दिनों में सड़क पर उतरेंगे।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से इस योजना की सफलता के लिए सहयोग मांगा - Odd even starts today. Lets all join hands and resolve to make it a success.— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 15, 2016रामनवमी की छुट्टी होने की वजह से शुक्रवार को दिल्ली की सड़कों पर कम ही लोग नज़र आए। इसके बावजूद कई लोगों को 40 डिग्री तापमान में सार्वजनिक परिवहन के अपर्याप्त होने की शिकायत थी।इमरजेंसी वाहन, महिला चालक और दो पहिया गाड़ियों को नियम से छूट मिली हुई है। साथ ही वीआईपी इस दायरे से बाहर हैं - हालांकि जनवरी महीने में भारत के चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने कार पूलिंग करके एक अच्छा उदाहरण पेश किया था। इस बार भी 2000 पुलिसकर्मियों के साथ 5000 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर इस नियम की निगरानी रखने का जिम्मा उठा रखा है। इनमें कुछ सेवानिवृत्त डिफेंस अफसर भी शामिल हैं।केजरीवाल की सरकार का दावा है कि जनवरी में शुरू किए गए ऑड ईवन नियम से प्रदूषण के स्तर में काफी कमी आई है। साल के शुरुआती पंद्रह दिन तक राजधानी की 30 लाख कारों में से एक तिहाई सड़कों से नदारद रही थी। हालांकि विशेषज्ञ सरकार के इस दावे से सहमत नहीं दिख रहे हैं।मुख्यमंत्री का कहना है कि इस महीने दोबारा लागू हुए इस नियम के नतीजे से पता चलेगा कि ऑड ईवन को हर महीने लागू किया जा सकता है या नहीं। बता दें कि पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दुनिया भर में प्रदूषण स्तर के मामले में दिल्ली को सबसे ऊपर रखा था।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह की घटना होने का मतलब प्रशासन व इंटेलिजेंस टीमें पूर्णतया फेल है। मैं मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी से निवेदन करता हूं जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। CMO Rajasthan Churu Police
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह क...
-
न्यूयॉर्क: हम सभी जानते हैं कि खाने में फैट की मात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जो महिलाएं कम वसा वाले भोजन का चुनाव करती हैं, वे स...
-
एफबीआई ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस के लिए काम कर रहे थे या नहीं. from Latest News देश Ne...
-
Malayalam actor Jishnu raghavan {rest in peace} Raghavan, 35, passes away after prolonged battle with cancer मलयालम अभिनेता जिश्नु राघव...



No comments:
Post a Comment