Auto ad

Showing posts with label years. Show all posts
Showing posts with label years. Show all posts

Wednesday, 11 April 2018

दुबई कोर्ट ने 2 भारतीयों को सुनाई 500 साल की सजा फ्रॉड केस मामले में

*🅱दुबई: दो भारतीयों को 500 साल की सजा*

*🅱दुबई* कोर्ट ने गोवा के दो लोगों को 500 साल की सजा सुनाई है। 37 साल के सिडनी लिमोस और उनके अकाउंट स्पेशलिस्ट 25 साल के रियान डिसूजा को 200 मिलियन डॉलर के घोटाले में हजारों निवेशकों को धोखा देने के मामले में यह सजा सुनाई गई है। लिमोस ने अपनी कंपनी के जरिये लोगों को प्रलोभन दिया कि वह 25 हजार डॉलर के निवेश पर उन्हें 120 प्रतिशत का न्यूनतम सालाना रिटर्न देगा। लिमोस की पत्नी वलानी पर भी केस रजिस्टर किया गया है। उन पर गैरकानूनी रूप से सील ऑफिस में घुसने और दस्तावेज ले जाने का आरोप है।

गोवा के लिमोस को सबसे पहले दिसंबर 2016 में गिरफ्तार किया गया था। बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया था। हालांकि पिछले साल जनवरी में भी उसे गिरफ्तार किया गया था। वहीं सजोलिम के रहने वाले रियान को पिछले साल फरवरी में दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था।

Thursday, 5 April 2018

हिरण शिकार मामला सलमान खान को पांच साल जेल की सजा, 10000 रुपये का जुर्माना भी *💥आशाराम के साथ बैरेक में रहेंगे सलमान* काला हिरण शिकार मामला

काला हिरण शिकार मामला सलमान खान को पांच साल जेल की सजा, 10000 रुपये का जुर्माना भी

*💥आशाराम के साथ बैरेक में रहेंगे सलमान*
काला हिरण शिकार मामला:

*सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में, मेडिकल की तैयारियां शुरू।*
*सेशन्स कोर्ट में आज समय की कमी। कल सुबह 10.30 बजे जमानत पर सुनवाई होगी।*
नई दिल्ली:  जोधपुर की एक अदालत काला हिरण के शिकार मामले (BlackBuck Poaching Case) में दो दशक पुराने बाद अभिनेता सलमान खान को दोषी करार दिया है. कोर्ट ने सलमान खान को पांच साल कैद की सजा सुनाई. इसके साथ ही कोर्ट ने सलमान खान पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. अदालत ने सैफ अली खान, सोनाली बेंद्रे, तब्बू, नीलिमा कोठारी को बरी कर दिया है. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने 1998 में हुई इस घटना के संबंध में 28 मार्च को मुकदमे की सुनवाई पूरी करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया था. जोधपुर कोर्ट के फैसला सुनाए जाने के समय सभी आरोपी कलाकार सलमान खान, सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम अदालत में मौजूद रहे.



- सलमान खान को जमानत के लिए हाईकोर्ट में अपील करनी होगी.
- माना जा रहा है कि सलमान खान को जोधपुर सेंट्रल जेल भेजा जाएगा.
-कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है.
-सलमान खान पर कोर्ट ने 5 साल कैद की सजा सुनाई है।
 Black Buck Poaching Case: Salman Khan gets 5 years in jail. A court here on Thursday found Bollywood star Salman Khan guilty in 1998 Blackbuck poaching case. The court on the other hand acquitted the actors who were accompanying Salman namely Saif Ali Khan, Tabu, Sonali Bendre and Neelam; who were the star-cast of movie 'Hum Saath Saath Hain'. As per sources, the rest of the stars got 'benefit of doubt'.