*पोक्सो एक्ट में बड़ा बदलाव, 12 साल तक की बच्चियों से रेप पर होगी फांसी*
*POCSO एक्ट में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी, 12 साल से छोटे बच्चे से रेप पर मौत की सजा का प्रावधान*
प्रधानमंत्री मंत्री आवास पर बच्चों के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार मामलों में संशोधन के लिए क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 2018 कैबिनेट में पास हो गया है। करीब तीन घंटे चली मीटिंग में मुख्तार अब्बास नकवी, उमा भारती और स्मृति ईरानी, पियूष गोयल, जे पी नड्डा, रविशंकर प्रसाद, डॉक्टर हर्षवर्धन भी उपस्थित रहे।
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक प्रधानमंत्री निवास पर बुलाई गई थी। इस बैठक में पोस्को एक्ट में संशोधन और अध्यादेश लाने पर मंथन किया गया। पोस्को एक्ट में संशोधन के जरिए 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ रेप पर अधिकतम मौत की सजा करने पर कैबिनेट बैठक में चर्चा की गई। इस बैठक में फ्युजिटिव अफेंडर्स बिल 2018 पर भी अध्यादेश के रूप में चर्चा की गई।
सुप्रीम कोर्ट को जवाब देते हुए सरकार ने बताया था कि वह पाॉक्सो एक्ट में संशोधन की तैयारी कर रही है। इस एक्ट में बदलाव के बाद 0-12 साल की बच्चियों के साथ रेप के मामले में मौत की सजा का प्रावधान किया जा रहा है। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल निर्धारित की गई है।
जानकारी के अनुसार, पाॅक्सो एक्ट में संशोधन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि वह बच्चियों के साथ रेप के बढ़ते मामले को रोकने के लिए कानून में किस तरह का बदलाव कर रहे हैं। इस पर सरकार ने बताया था कि पाॅक्सो एक्ट में संशोधन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इस संशोधन के बाद 0 से 12 साल की बच्चियों के साथ रेप और अपराध के मामले में अब मौत की सजा का प्रावधान किया जा रहा है।
Auto ad
Showing posts with label rap. Show all posts
Showing posts with label rap. Show all posts
Saturday, 21 April 2018
Friday, 23 March 2018
अभिनेत्री जीनत अमान ने दर्ज कराया रेप का मामला, बिजनेसमैन गिरफ्तार
अभिनेत्री जीनत अमान ने दर्ज कराया रेप का मामला, बिजनेसमैन गिरफ्तार
बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री जीनत अमान ने मुंबई के एक बिजनेसमैन केे खिलाफ रेप का आरोप दर्ज कराया है। जीनत ने यह मामला बीती शाम जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज कराया है। जुहू पुलिस ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी बिजनेसमैन का नाम अमन खन्ना है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है अमन खन्ना मानसिक रूप से बीमार है। उसके खिलाफ बांगुर नगर में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। बदमाशी और अटपटी हरकतें करना उसकी आदत में शुमार है।
पहले भी दर्ज कराया था मामला: बता दें कि अभिनेत्री जीनत अमान ने 2 माह पहले भी इस बिजनेसमैन अमन खन्ना के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उस समय जीनत ने अमन पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था।
पहले से एक दूसरे को जानते हैं दोनो: अमन खन्ना रियल एस्टेट का कारोबार करने के साथ ही फिल्ममेकिंग में भी सक्रिय है। पुलिस का कहना है कि दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। किसी कारण से जीनत अमान ने अमन ने बात करना बंद कर दिया था। उसके बाद दोनों के बीच सबकुछ खत्म हो गया था।
दी थी धमकी: प्राप्त जानकारी के अनुसार जीनत द्वारा बात बंद करने के बाद भी वह उनको फोन करता था। यहां तक की उसने अभिनेत्री को धमकी भी दी थी कि अगर वह बात नहीं करेगी तो इसका परिणाम उसके बेटे को भुगतना पड़ सकता है। जीनत का आरोप है कि पिछले कुछ दिनों वह उनके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भी भेज रहा था।
सिक्योरिटी गार्ड के साथ की बदसलूकी: अमन उर्फ सरफराज पर आरोप है कि वह जीनत अमान के घर में घुसा और सिक्योरिटी गार्ड के साथ बदसलूकी भी की। बता दें कि अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक 'वीडियो-स्टोरी' अपलोड कर बताया था कि उनके पीछे बैठे एक शख्स ने उन्हें छेड़ने की कोशिश की थी।
Subscribe to:
Posts (Atom)
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह की घटना होने का मतलब प्रशासन व इंटेलिजेंस टीमें पूर्णतया फेल है। मैं मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी से निवेदन करता हूं जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। CMO Rajasthan Churu Police
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह क...
-
तृणमूल (TMC) के सामने यह चैलेंज होगा कि चौथे चरण (4th Phase Voting) में बीजेपी (BJP) के बढ़ते प्रभाव को कैसे रोकें और आईएसएफ (ISF) जो नुकसान...
-
तामेर होस्नी का म्यूजिक कंसर्ट देखने उमड़ी सऊदी औरतों की भीड़ ! ====== ==================================== सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मिस्...
-
did you know today is world water day every year 22 march is world water day we all are know that water is very importent for our life...


