Auto ad

Monday, 21 May 2018

नागौर जिले के ग्राम मावा के सैनिक सूबेदार अब्दुल सत्तार वीरगति को प्राप्त

बहुत ही दूखभरी खबर 

नागौर जिले के ग्राम मावा के सैनिक सूबेदार अब्दुल सत्तार वीरगति को प्राप्त

सूबेदार अब्दुल सत्तार, 13 ग्रेनेडियर्स गंगा जैसलमेरद् जो कि कष्मीर के गुरेज सेक्टर में लाईन ऑफ कंट्रोल पर एक अग्रिम चौकी, जो कि 13,250 फीट की उंचाई पर है, पर तैनात थे और इस दौरान शहीद हो गये। दिनांक 12 मई 2018 को एक फायर हादसे के दौरान जूनियर कमीषन अधिकारी अपने हथियार, अम्युनेष्न तथा अन्य सरकारी सामान को बचाने का प्रयास करते हुए 50 प्रतिषत जल गये थे। सूबेदार अब्दुल सत्तान ने अपनी जान की परवाह न करते हुए बंकर में मौजूद हथियार, अम्यूनेष्न तथा अन्य सरकारी सामान को जलने बचा लिया और स्वयं बुरी तरह जल गये। सूबेदार अब्दुल सत्तार को सेना एवियेषन चीता हेलीकॉप्टर के द्वारा 92 बेस अस्पताल, श्रीनगर ले जाया गया। इसके बाद एन-32 एयर अम्बुलेन्स द्वारा सेना अस्पताल ;रिचर्स और रेफरलद्ध, दिल्ली लाया गया जहॉं वो जिन्दगी और मौत के बीच 8 दिन तक संघर्ष करते रहे और 20 मई 2018 को वीरगति को प्राप्त हो गये। सूबेदार अब्दुल सत्तार ने अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वाह किया और भारतीय सेना के लिए एक मिसाल कायम की जो हमेशा याद रखी जायेगी।
अल्लाह आपकी रूह को जनतुल फिरदौस मे आला मुकाम अता करे ।
आमीन।
जय हिंद-जय भारत।

No comments:

Post a Comment