Auto ad

Tuesday, 3 April 2018

राजस्थान से बड़ी खबर राजसमंद में तोड़ी गई गांधीजी की मूर्ति लोगों में आक्रोश

अभी यहां पर तोड़ी गई गांधी जी की मूर्ति इलाके में तनाव राजस्थान से बड़ी खबर कल 2 अप्रैल को बंद के बाद रात्रि में किसी ने राजस्थान के राजसमंद जिले में समाजकंटकों ने गांधी जी की मूर्ति को तोड़ दिया समाजकंटकों ने गांधी जी का मूर्ति का सर तोडकर कचरे के ढेर में फेंक दिया यह घटना राजसमंद जिले के नाथद्वारा थाना क्षेत्र के सोमवार की रात को अज्ञात लोगों ने तहसील रोड पर स्थापित गांधी जी की प्रतिमा को तोड़ दिया पुलिस ने प्रतिमा का धड़  बाकी सब को कपड़े से ढक वा दियां स्थानीय लोगों के मुताबिक रात्रि में करीब 1:00 बजे 4और 5 अज्ञात लोगों को मोहल्ले में आते हुए देखा था
हो सकता है उन्हीं लोगों ने मूर्ति को तोड़ा हुआ घटना के बारे में इलाके के लोगों को सुबह पता लगा जब वह घरों से बाहर निकले तब तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा घटनास्थल पर पहुंचे थाना अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि हमें घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे मूर्ति को अपने कब्जे में लिया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है उन्होंने आश्वासन दिया है कि जल्दी इन समाजकंटकों को पकड़ लिया जाएगा

No comments:

Post a Comment