*🅱प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झुंझुनूं में मिनट टू मिनट कार्यक्रम*
*🅱तय कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री Narendra Modi झुंझुनूं में एक घंटा तीस मिनट रहेंगे और Beti Bachao Beti Padhao अभियान को नयी दिशा देंगे. PMO India की इस यात्रा के अपने सियासी मायने भी हैं...*
*🅱प्रधानमंत्री मोदी आज राजस्थान के झुंझुनूं जिले में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान 100 से 150 जिलों में बढ़ाने का आगाज भी करेंगे. साथ ही राष्ट्रीय पोषण मिशन की भी शुरुआत करेंगे.*
🅱दोपहर एक बजे पीएम मोदी झुंझुनूं के सभा स्थल पहुंचेंगे
दोपहर 1 बजे से 1:15 तक कलेक्टर्स से करेंगे चर्चा
दोपहर 1:15 से 1:25 तक बेटियों-माताओं से करेंगे चर्चा
दोपहर 1:27 पर पीएम मंच पर पहुंचेंगे
दोपहर 1:40 पर पीएम मोदी प्रमाण पत्र वितरित करेंगे
मंच पर केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी, मुख्यमंत्री राजे का संबोधन होगा
मंच पर पीएम मोदी का करीब आधे घंटे से ज्यादा का होगा संबोधन
दोपहर 2:35 बजे सभा स्थल से हवाई पट्टी हेलिपेड के लिए रवाना होंगे.
*झुझुनू जिले का इतिहास रहा है कि जिस प्रधानमंत्री ने भी झुन्झुनू की भूमि पर कदम रखा है वो प्रधानमंत्री फिर कभी भी दुबारा प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नही पहुंच पाया है।*
*गौरतलब है कि स्वर्गीय श्रीमती पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी*
*स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी,*
*तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, तत्कालीन पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा आदि ने झुन्झुनू की धरा पर सत्ता में रहते हुए कदम रहे थे जो कि फिर से प्रधानमंत्री की कुर्सी तक नही पहुंचे यह भी झुन्झुनू का इतिहास रहा है।*
*झुंझुनू - PM सभा पर खर्च होंगे 15 करोड़ ! 8 मार्च को झुंझुनूं में होनी है PM की सभा,करीब 1000 बसें,1500 क्रूजर और 5हजार कारें लगाईं,PM की सभा से पहले तैयार किए गए 9 हैलीपैड, इसमें 3 करोड़ 40 लाख देगी केंद्र वहीं,2 करोड़ 30 लाख स्वीकृत किए राज्य सरकार ने,शेष पैसा पार्टीफंड से होगा खर्च*
*किसानों की 11 सुत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री को सौंपा जायेगा ज्ञापन*
*किसानों की मांगों के ज्ञापन पर अमल होगा तो प्रधानमंत्री जी की सभा में देशी घी की मिठाईयाँ बांटी जायेगी*
*किसानों की मांगों के साथ छलावा हुआ तो प्रधानमंत्री जी की सभा में काले झंडे दिखाकर विरोध किया जायेगा*
सिंगोदङा (लक्ष्मणगढ़) , 6 मार्च 2018 ।।
उपखंड में मुकुंदगढ से सालासर टोल रोड़ बनाने के लिए जबरन भुमि अधिग्रहण में प्रशासन द्वारा आश्वासन मुआवजा से ओर अधिक मुआवजा देने ओर जिले तहसील के सभी टोल प्लाजाओं को जिला तहसील के सभी लोगों की गाङीयों का टोल मुक्त करने सहित 11 सुत्री किसानों की विभिन्न मांगों का संघर्ष समिति द्वारा ज्ञापन प्रधानमंत्री की झुझुनू सभा में देने के उपलक्ष्य में आज गांव सिंगोदङा में कई गांवों के किसानों की आम सभा आयोजित हुई । सभा में सभी के सामुहिक निर्णय से अलग अलग कई जत्थों से प्रधानमंत्री जी की सभा के कार्यकर्ता बनकर हजारों की संख्या में किसान पुरुष व महिलाएं अलग अलग टोली के रुप में होकर सभा में सामिल होंगे।
सभा को संघर्ष समिति के संयोजक *पुर्व पुर्व पंचायत समिति सदस्य नरेन्द्र बाटड़,सरपंच महेश ढेवा, हरफुल गोदारा,संसार मील,देवेन्द्र महरिया,पुर्व उप सरपंच नत्थूराम ढुकिया,जाट विकास समिति अध्यक्ष नथमल ढाका,गिता जाट, पुर्व सरपंच रामवतार गिठाला, पुर्व पंचायत समिति सदस्य छोटी देवी* ने सम्बोधित किया ।
वक्ताओं ने कहा तहसील के किसान काफ़ी महीनों से अलग अलग विभिन्न तरीकों से बिना मुआवजा दिये जबरन भुमि अधिग्रहण करने व जिला तहसील की गाङीयों का टोल रोड़ मुक्त करने सहित किसानों की 11 सुत्री मांगों को लेकर आनंदोलन चल रहा है, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री ओर सङक परिवहन मंत्री को पहले कई दफ़ा ज्ञापन भी सौंपे गये थे जिनका आजतक कंही पर अमल नहीं हुआ । झुझुनू में 8 मार्च को होने वाली प्रधानमंत्री की सभा मे प्रधान-मंत्री किसानों की 11 सुत्री मांगों पर अमल कर लिया तो सभा में अलग-अलग कई टोलियों जत्थों में गये किसान पुरुष महिलाएं व युवाओं के सभी जत्थो द्वारा प्रधानमंत्री जी की सभा मे ही देशी घी की मिठाईयाँ बांटी जायेगी अगर किसानों के 11 सुत्री मांगों के ज्ञापन का छलावा हुआ तो वंही सभा स्थल मे ही अलग-अलग टोली जत्थे काला झंडा दिखाकर प्रधानमंत्री जी का विरोध किया जायेगा ।
संघर्ष समिति ने झुझुनू में होने वाली प्रधानमंत्री जी की सभा में किसानों की मांगों को पुरे जोर शोर से रखने के लिए बनाई रणनीति जिसमे 11 सुत्री मांगों का ज्ञापन देने हजारों की संख्या में किसान पुरुष महिलाएं झुझुनू ले जाने के लिए बनाई हुई 30 गाँवों की कमेटी को अलग अलग प्रत्यके कमेटीयो को 100-100 लोगों को ले जाने की जिमेदारी देयी गईं ओर सभी कमेटीयां प्रधानमंत्री जी की सभा में कार्यकर्ता बनकर ही अलग अलग जत्थों से रवाना होकर सभा मे भी अलग अलग स्थान पर प्रधानमंत्री जी के सभा स्थल कार्यकर्ता बनकर ही रहेंगे जैसे ही ज्ञापन देने प्रतिनिधि मंडल सदस्यों का मिठाई खिलाने का संदेश आने पर सभा में देशी घी की मिठाईयाँ बांटी जायेगी ओर जैसे ही विरोध करने का संदेश आने पर सभा में काले झंडे दिखाकर विरोध किया जायेगा इस एजेंडा अपनी रणनीति पर ही किसान अपनी मांगो को लेकर प्रधानमंत्री जी की 8 मार्च झुझुनू मे होने वाली सभा में पहुंचेगे। किसानों ने अपनी मांगो के लिए ताकत दिखाने के लिए काले झंडे ओर देशी घी की मिठाईयाँ दोनों साथ लेकर जायेंगे प्रधानमंत्री जी मुख्यमंत्री जी ओर प्रशासन सरकार को मिठाईयाँ खानी है या काले झंडों से विरोध झेलना है ये निर्णय उनपर है, जैसा किसानों की 11 सुत्री मांगों का सकारात्मक परिणाम देंगे मिठाईयाँ खिलायी जायेगी ओर नकारात्मक परिणाम करेंगे तो काले झंडों से विरोध झेलना पङेगा सभा में किसान अपनी मांगो के लिए ताकत का आभास करायेगा।
सभा का मंच संचालन *मुकेश गिठाला,प्यारेलाल सैनी* के द्वारा किया गया।
सभा में मामराज गिठाला, जितेन्द्र राजपुत, सुल्तान सिंह, अर्जुन लाल सैनी, सुआराम मेघवाल,श्रवण कुमार सैनी,पप्पू नायक,बोद्दुराम नायक, भुर सिंह ढाका, भागीरथ सिंह, रतनलाल, बनवारी लाल शर्मा, अशोक सैनी, बन्टी सिंह राजपूत, महेन्द्र सिंह राजपूत, बनारसी देवी, सायर कंवर, सुगना देवी भंवरी देवी, प्रभाती देवी, मणी देवी, छोटी देवी जाट, श्रवणी देवी लक्ष्मी देवी, तारामणी, रतन कंवर, आशा कंवर,पप्पू कंवर, संतोष सहित सैकड़ों किसान पुरुष महिलाएं व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।
*#समर्पित ईतिहास झुझुनू का*
No comments:
Post a Comment