Auto ad

Sunday, 11 March 2018

राजस्थान में बड़ा सियासी फेरबदल किरोड़ी लाल मीणा हुए भाजपा में शामिल

बड़ी खबर राजस्थान में बड़ा सियासी फेरबदल राजपा विधायक किरोड़ी लाल मीणा हुए भाजपा में शामिल 

पिछले कुछ समय से यह अटकले लगाई जा रही थी कि भाजपा के कद्दावर नेता और सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री यूनुस खान लगातार किरोड़ी लाल मीणा के संपर्क में हैं और उन्होंने गुपचुप तरीके से मीटिंग करके उन्हें भाजपा में  वापस लाने का प्रयास जोरों से कर रहे हैं उनकी यह बात कल सच साबित हो गई और उनके प्रयास रंग लाए किरोड़ी लाल मीणा और उनके सहयोगी 3 विधायक राजपा से भाजपा में शामिल हो गए कल भाजपा मुख्यालय पर कहीं कद्दावर नेता किरोड़ी लाल मीणा से मिलने पहुंचे और उन्हें गले लगाया किरोड़ी लाल मीणा भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार होंगे कल किरोड़ी लाल मीणा सुबह  ही वसुंधरा राजे से अपने 3 विधायकों के साथ मिलने पहुंचे थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दे दिया

वसुंधरा राजे और आलाकमान का "मास्टरस्ट्रोक" ! किरोड़ी को वापस भाजपा में लाना मास्टर स्ट्रोक, पूरे मीणा समुदाय में भाजपा हुई और ज्यादा मजबूत, डॉ.किरोडी़ हैं मीणा समाज के कद्दावर नेता, लेकिन किरोड़ी की अंदरूनी राजनीति को लगा धक्का...

*राजस्थान से राज्य सभा के तीनों उम्मीदवार घोषित।  किरोड़ीलाल मीणा, भूपेन्द्र यादव,ओर अनिल जैन होंगे उम्मीदवार।*

जयपुर- CMR से निकले डॉ.किरोड़ी लाल मीणा, कुछ देर में पहुंचेंगे अपने आवास, आवास से समर्थकों के साथ भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे, BJP मुख्यालय में करेंगे भाजपा की सदस्यता ग्रहण।

No comments:

Post a Comment