Auto ad

Wednesday, 28 February 2018

दिल्ली कैंट थाने में पुलिस और सेना के अधिकारियों के बीच में मारपीट वीडियो हो रहा वायरल

बड़ी खबर दिल्ली से दिल्ली में सेना के जवानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई दिल्ली कैंट सेना के जवान और पुलिस के एक अधिकारी के साथ आपस में कहासुनी हो गई उसके बाद सेना के जवानों ने पुलिस वाले को मारा

 सेना के जवान ने पुलिस वाले को कभी लाठी से तो कभी राइफल बट से मारते नजर आ रहे हैं मौके पर मौजूद भीड़ में से किसी ने इनका मारपीट का वीडियो बना लिया जो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वीडियो में सेना का अधिकारी बीच बचाव करते हुए भी नजर आ रहे हैं जिसके बाद मामला शांत हुआ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया इस मामले में जब सेना के जवानों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह पुलिस वाला सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुस आया और पूछने पर उसने सेना के जवान के साथ बदतमीजी की जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई वही पुलिस वाले को पूछने पर उसने कहा कि वह रूटीन ड्यूटी पर था और प्रतिबंधित क्षेत्र से बाहर था पुलिस अधिकारी हेड कांस्टेबल संदीप ने बताया  वह दिल्ली कैंट थाना से वेरिफिकेशन के लिए सेना कार्यालय की ओर जा रहा था
की प्रवेश द्वार पर उन्हें सेना के जवान ने रोक लिया उन्होंने कहा कि वह वेरिफिकेशन के लिए आए हैं और यदि आप चाहे तो उनका परिचय पत्र भी देख सकते हैं लेकिन इसी बीच दोनों के बीच कहासुनी हो गई और बात मारपीट तक बढ़ गई इसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की इस घटना के बारे में बताया

No comments:

Post a Comment