Auto ad

Monday, 26 February 2018

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर से दिया एक विवादित बयान मची राजनीतिक गलियारों में हलचल

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने फिर से दिया एक विवादित बयान मची राजनीतिक गलियारों में हलचल

संघ प्रमुख मोहन भागवत के कट्टर हिंदू वाले बयान से मची यूपी में सियासी जंग कांग्रेस  नेता  आराधना मिश्रा  ने कहा कि संघ और भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है वहीं बसपा के नेता लालजी वर्मा ने भी संघ और बीजेपी पर ध्रुवीकरण के आरोप लगाए

आपको बता दें कि मेरठ में मोहन भागवत के भाषण में उन्होंने कट्टर हिंदू को कट्टर अहिंसा और कट्टर उदारता की संज्ञा दी थी

उनके इस बयान को जहां कांग्रेस और विपक्षी दल इसे ध्रुवीकरण की राजनीति बता रहे हैं वही सत्ता पक्ष  भारतीय जनता पार्टी मोहन भागवत का बचाव कर रही है और उन्हें पूरी तरह समर्थन दे रही है योगी सरकार के मंत्री राजेश अग्रवाल ने मोहन भागवत के इस बयान का समर्थन किया है उन्होंने हिंदुत्व को हमारी मूल विचारधारा बताया है

वहीं कांग्रेस ने इसे चुनावी स्टंट बताया कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जब भी चुनाव आते हैं भारतीय जनता पार्टी को हिंदुत्व की फिक्र होने लगती है बाकी समय उन्हें इसकी चिंता नहीं रहती

No comments:

Post a Comment