*दुनिया को अलविदा कह गईं श्रीदेवी, राम गोपाल वर्मा बोले- मुझे ईश्वर से नफरत है*
अभिनेत्री श्रीदेवी कि दुबई में हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई लेकिन उनकी मृत्यु भी राजनीति की भेंट चढ़ गई कांग्रेस के एक ट्वीट ने राजनीति में सुगबुगाहट कर दी कांग्रेस ने ट्वीट कर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि अर्पित की लेकिन साथ में उन्होंने यह कहा कि कांग्रेस के समय में श्रीदेवी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया था जो कि ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आया
लोगों ने ऐसे ट्वीट के लिए कांग्रेस के जबरदस्त खिंचाई की
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं रहीं। शनिवार देर रात को दुबई में कार्डियक अरेस्ट के चलते उनका निधन हो गया। वह 54 वर्ष की थीं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर आज रविवार देर रात तक मुंबई लाया जाएगा। श्रीदेवी को *‘मिस्टर इंडिया’, ‘सदमा’, ‘चालबाज’, ‘चांदनी’* जैसी कई बेहतरीन फिल्मों के लिए जाना जाता है। पद्मश्री से सम्मानित अभिनेत्री की आखिरी फिल्म 2017 में आई ‘मॉम’ थी। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार मानी जाने वाली श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शिरकत करने गई थीं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की दो बेटियां, जान्हवी और खुशी कपूर हैं। उनके अकस्मात निधन से बॉलीवुड सदमे में है और हजारों प्रशंसक उनके मुंबई स्थित घर के बाहर जमा हो गए हैं।
श्रीदेवी ने अभिनय जगत में बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की और बाद में फिल्मी दुनिया का एक चमकता सितारा बन गईं। 54 वर्षीय श्रीदेवी का शनिवार रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी के साथ दुबई गई थीं। श्रीदेवी ने बाल कलाकार के तौर पर तमिल अभिनेताओं शिवाजी गणेशन से और एम.जी. रामाचंद्रन (एमजीआर) जैसे कई पीढ़ियों के कलाकारों के साथ काम किया। बतौर हीरोइन उन्होंने कमल हासन, रजनीकांत और शिवकुमार के साथ ही आज के दौर के सुपरस्टार विजय के साथ भी काम किया।
श्रीदेवी के साथ ‘सदमा’, ‘आकली राज्यम’ और ‘सिगप्पु रोजाकल’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता से नेता बेन कमल हासन ने कहा कि ‘सदमा’ की लोरी अब उन्हें बहुत सता रही है। कमल ने ट्वीट किया, “मैंने श्रीदेवी के एक किशोरी से लेकर एक खूबसूरत महिला बनने तक के सफर को देखा है। उन्हें जो स्टारडम हासिल हुआ, वह उसकी सही हकदार थीं। उनसे आखिरी मुलाकात सहित कई खुशनुमा पल मेरे जेहन में है। सदमा की लोरी अब मुझे सता रही है। उनकी बहुत याद आएगी।”
– फिल्मकार राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर एक लंबी भावुक टिप्पणी पोस्ट कर अपना दुख और क्रोध व्यक्त किया है, “मुझे उम्मीद है कि मैं एक बुरा सपना देख रहा हूं, लेकिन मैं जानता हूं कि मैं सपने में नहीं हूं। मुझे श्रीदेवी से नफरत है, क्योंकि वह मुझे महसूस करा गईं कि वह भी आखिर में केवल एक इंसान थीं। मुझे नफरत है कि उनके दिल से, जो जिंदगी से हार गया।” उन्होंने कहा, “मुझे नफरत है कि उनके पास भी ऐसा दिल था, जो सामान्य दिलों की तरह धड़कना बंद कर सकता था। मुझे नफरत है कि मैं उनकी मौत को देखने के लिए जिंदा था। मैं उनकी जान लेने वाले भगवान से नफरत करता हूं और वह नहीं रहीं, इसलिए मैं उनसे भी नफरत करता हूं। मैं आपसे प्यार करता हूं श्री, आप जहां भी हो..मैं हमेशा आपसे प्यार करता रहूंगा।”
– अभिनेता शेखर सुमन का कहना है कि ‘उनके जाने के बाद दिल का एक हिस्सा मर गया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। उनके जाने से जो जगह खाली रह गई है, वो ताउम्र नहीं भर पाएगी।’
– पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा, “श्रीदेवी का असामयिक निधन दुखद है। अपनी पीढ़ी की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक। उनके परिवार, सहकर्मियों, फिल्म उद्योग और प्रशंसकों के लिए संवेदनाएं।”
– कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी श्रीदेवी के निधन पर दुख जताते हुए कहा, “भारत की पसंदीदा अभिनेत्री श्रीदेवी के अचानक और असामान्य निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। श्रीदेवी अविश्वसनीय रूप से प्रतिभाशाली और बहुमुखी अभिनेत्री थीं जिन्होंने कई शैलियों और भाषाओं की फिल्मों में अपने अभिनय की छाप छोड़ी। उनके परिवार के लिए मेरी संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
– माधुरी दीक्षित ने कहा, ”अभी उठी तो पता चला कि श्रीदेवी गुजर गईं। उनके परिवार के लिए मेरा दिल रोता है। दुनिया ने एक बहुत प्रतिभाशाली इंसान खो दिया है जो फिल्मों में अपनी विरासत छोड़ गई हैं।”
– आमिर खान ने ट्वीट किया, ”मैं श्रीदेवी जी के निधन से बेहद दुखी और सदमे में हूं। मैं उनके काम का बड़ा फैन रहा हूं। इसके अलावा जिस तरह से इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी शालीनता से खुद को स्थापित किया, उसकी मैं बहुत कद्र करता हूं। उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मैं दिल से संवेदनाएं प्रकट करता हूं। मैम, हम हमेशा आपको प्यार और इज्जत से याद करेंगे।”
– हेमा मालिनी ने ट्वीट किया है, ”श्रीदेवी के अचानक निधन से मैं गहरे सदमे में हूं। अंदाजा नहीं लगा सकती कि इतनी खुशमिजाज शख्सियत, एक शानदार अभिनेत्री अब नहीं रही। वह इंडस्ट्री में ऐसा खालीपन छोड़ गई हैं जो हैं कभी भरा नहीं जा सकेगा। बोनी मेरे अच्छे दोस्त हैं और मैंने उनकी बेटियों को बड़ा होते देखा है। मेरी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।”
– तमिल सुपरस्टार रजनीकांत ने लिखा है, ”मैं बेहद हैरान और परेशान हूं। मैंने एक बहुत प्यारा दोस्त खोया है और इंडस्ट्री ने एक सच्चा लीजेंड। उनके परिवार और दोस्तों के लिए मेरा दिल रोता। मैं उनका दर्द महसूस कर सकता हूं। ईश्वर तुम्हारी आत्मा को शांति दे श्रीदेवी, तुम्हें मिस करेंगे।”
– पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “सुप्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असामयिक निधन से दुख हुआ। वह फिल्म उद्योग की दिग्गज हस्ती थीं जिन्होंने अपने लंबे करियर में विविध भूमिकाएं निभाईं और यादगार अभिनय किया। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। उनकी आत्मा को शांति मिले।”
– राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने ट्वीट किया, “फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूं। वह लाखों प्रशंसकों को दर्द दे गईं। मूंद्रम पिराई, लम्हे और इंग्लिश विंग्लिश जैसी फिल्मों में उनका अभिनय अन्य कलाकारों को प्रेरित करता रहेगा। उनके परिवार और करीबियों के लिए मेरी संवेदनाएं हैं।”
Auto ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह की घटना होने का मतलब प्रशासन व इंटेलिजेंस टीमें पूर्णतया फेल है। मैं मुख्यमंत्री Bhajanlal Sharma जी से निवेदन करता हूं जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें। CMO Rajasthan Churu Police
चुरू जिले के बीदासर तहसील मुख्यालय स्थित होटल में फायरिंग से एक व्यवसायी की मृत्यु व तीन के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखदायी है। इस तरह क...
-
तृणमूल (TMC) के सामने यह चैलेंज होगा कि चौथे चरण (4th Phase Voting) में बीजेपी (BJP) के बढ़ते प्रभाव को कैसे रोकें और आईएसएफ (ISF) जो नुकसान...
-
did you know today is world water day every year 22 march is world water day we all are know that water is very importent for our life...
-
तामेर होस्नी का म्यूजिक कंसर्ट देखने उमड़ी सऊदी औरतों की भीड़ ! ====== ==================================== सऊदी अरब के जेद्दा में हुए मिस्...
No comments:
Post a Comment