* बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूल में घुसी Bolero Camper 33 को कुचला 9 की मौके पर ही मौत तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप यह कहा ट्वीट मेंनशे में धुत्त बीजेपी के प्रदेश मंत्री ने निर्ममता से 9 मासूम स्कूली बच्चों को कुचल दिया।कहाँ है नैतिकता के लंबरदार नीतीश कुमार? सुशील मोदी & गैंग आज बिल में छुपी हुई है।इस अति संवेदनशील और मानवीय मुद्दे पर बीजेपी और जदयू ने आज मीडिया को भी बॉयकाट कर दिया। चोर की दाढ़ी में तिनका..
बिहार के मुजफ्फरपुर में स्कूल में घुसी तेजरफ्तार बोलेरो ने 33 बच्चों को कुचल दिया। जिसमें से नौ बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से बिहार में हड़कंप मच गया। नौनिहालों की हादसे में मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरा दुख जताते हुए बच्चों के परिवारवालों को चार-चार लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। घटना मुजफ्फरपुर जिले के झपहा में हुई।
बताया जाता है कि शनिवार को छुट्टी होने के समय बच्चे स्कूल से निकलने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच तेजरफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सीधे स्कूल परिसर में घुस गई। वाहन की चपेट में 33 बच्चे आए। जिसमें गंभीर रूप से घायल नौ बच्चों की मौत हो गई। अन्य बच्चों को एसकेएमसी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां तीन अन्य बच्चों की भी हालत नाजुक बनी हुई है। मरने वाले सभी बच्चे मीनापुर के धर्मपुर मध्य विद्यालय में पढ़ते थे। आसपास मौजूद लोगों के मुताबिक चालक हादसे के बाद बोलेरो लेकर भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही बच्चो के परिजन रोते-बिलखते स्कूल पहुंचे। मां-बाप के चीत्कार से स्कूल परिसर का माहौल गमजदा रहा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मृतक बच्चों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता का एलान किया है।
Auto ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
न्यूयॉर्क: हम सभी जानते हैं कि खाने में फैट की मात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जो महिलाएं कम वसा वाले भोजन का चुनाव करती हैं, वे स...
-
एफबीआई ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस के लिए काम कर रहे थे या नहीं. from Latest News देश Ne...
-
*रामलीला मैदान में अन्ना ने शुरू किया अनशन कहा- गोरे अंग्रेज गए और काले अंग्रेज आ गए* अन्ना हजारे आज से रामलीला मैदान पर अनिश्चितकालीन...
No comments:
Post a Comment