- सिरोही
- शहर के मध्य स्थित बेशकीमती भूमि भाजपा को सौंपने की तैयारी कर ली गई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग ने भूमि से वर्षों पुराना कब्जा छोडऩे की अनुमति दे दी है। इसकी सरकारी दर करीब साढ़े 41 करोड़ रुपए है, जबकि बाजार दर डेढ़ सौ करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।
- भाजपा पदाधिकारी पिछले कुछ समय से जमीन लेने की कवायद कर रहे थे। मामला राजस्थान पत्रिका पहले भी उठा चुका है।
- आरोप है कि इस सम्बंध में विभाग ने मुख्यमंत्री के दबाव में 56 साल का कब्जा छोडऩे की अनुमति जारी कर दी है। यह पत्र मुख्यमंत्री के सिरोही प्रवास की समयावधि में जारी किया गया है।
- कांग्रेस के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने प्रेस वार्ता में कहा कि भूमि को नीलामी के जरिए बेचा जाता तो शहर के विकास के लिए कई गुना अधिक राशि जमा हो सकती थी। उन्होंने बत्तीसा नाले के लिए किए गए शिलान्यास को भी गलत बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

- भाजपा का स्पष्ट उल्लेख
- विभाग ने इस भूमि के आवंटन के लिए 29 जुलाई 2016 को आदेश जारी किया। वर्ष 1960 से 2800 वर्ग मीटर भूमि पर विभाग का कब्जा था। इस पर गुण नियंत्रण लैब बनाना प्रस्तावित था। विभाग ने भूमि का कब्जा छोड़ते हुए स्पष्ट उल्लेख किया कि यह भाजपा के जिला कार्यालय के लिए हस्तांतरित करने के लिए जिला कलक्टर को सौंपने की अनुमति दी जाती है।
Auto ad
Wednesday, 3 August 2016
land of worth crores to bjp know matter सिरोही: BJP को करोड़ों की जमीन कौड़ियों में सौंपने की तैयारी, ये है पूरा मामला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
-
Aam Budget 2023: आम बजट के आने से पहले केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि इस बार का बजट समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते ह...
-
न्यूयॉर्क: हम सभी जानते हैं कि खाने में फैट की मात्रा दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। जो महिलाएं कम वसा वाले भोजन का चुनाव करती हैं, वे स...
-
एफबीआई ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रूस के लिए काम कर रहे थे या नहीं. from Latest News देश Ne...
No comments:
Post a Comment