Auto ad

Wednesday, 18 April 2018

निजी हाथों में जाएगा जयपुर एयरपोर्ट, गुरुवार को खाेली जाएगी तकनीकी निविदा


  • निजी हाथों में जाएगा जयपुर एयरपोर्ट, गुरुवार को खाेली जाएगी तकनीकी निविदा

  •  जयपुर एयरपोर्ट के निजीकरण की प्रक्रिया ने अब रफ्तार पकड़ ली है । पिछले दो साल में निजी कंपनियों केे रुचि नहीं दिखाने के चलते एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को टेंडर की डेट बार-बार बढ़ानी पड़ रही थी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अब चार निजी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। 10 अप्रैल तक बिड सब्मिट की जा चुकी हैं और अब 19 अप्रैल यानी गुरुवार को तकनीकी निविदा खोली जाएगी।

  • दरअसल, पहले एयरपोर्ट अथॉरिटी केवल एयरपोर्ट बिल्डिंग और पार्किंग क्षेत्र को ही निजी हाथों में देने जा रही थी, लेकिन अब लीज की शर्तों में बदलाव किया गया है। माना जा रहा है कि अब एप्रन एरिया का संचालन भी निजी कंपनी को सौंपा जाएगा।

  • एप्रन एरिया वह क्षेत्र होता है, जहां विमानों की पार्किंग और आवागमन होता है। इससे निजी कंपनियों के लिए अवसर बढ़ गए हैं। कल गुरुवार को तकनीकी निविदा खोले जाने के बाद वित्तीय निविदा के आधार पर निजी कंपनी का चयन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment