Auto ad

Friday, 2 March 2018

BSNL ने भी लॉन्च किया 448 रुपये का नया प्लान,84 दिन तक सबकुछ अनलिमिटेड

*🅱अब BSNL ने भी लॉन्च  किया 448 रुपये का नया प्लान,84 दिन तक सबकुछ अनलिमिटेड*
*🅱नई दिल्ली।* भारत संचार निगम लिमिटेड, बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक 448 रुपये का नया प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में बीएसएनएल यूजर्स को अनलमिटेड फ्री कॉलिंग के साथ 84GB डाटा मिलेगा। यूजर्स को ये डाटा 1GB की डेली लिमिट के साथ मिलेगा। साथ ही हर रोज 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।

*84 दिन है वैलिडिटी*
बीएसएनएल के इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। 3 महीने में एक बार रिचार्ज कराने वाले यूजर्स के लिए ये प्लान काफी किफायती साबित हो सकता है। इस प्लान के साथ ही बीएसएनएल ने लंबे दिनों के डाटा प्लान के मामले में जियो, एयरटेल और वोडाफोन को चुनौती देना शुरू कर दिया है।

*1 मार्च से BSNL का घर वापसी प्लान*
इस प्लान के साथ ही बीएसएनएल ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए भी एक शानदार प्लान लॉन्च किया है जिसे 'घर वापसी' का नाम दिया गया है। इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ-साथ 30GB डेटा मिलेगा जो कि अन्य कंपनियों के पोस्टपेड प्लान के मुकाबले काफी सस्ता है। यूजर्स इस प्लान का फायदा 1 मार्च 2018 से उठा सकेंगे।

*BSNL के इस प्लान से जियो भी पिछड़ा*
बीएसएनएल के इस पोस्टपेड प्लान के सामने बाकी की टेलीकॉम कंपनियोंके साथ-साथ जियो भी पिछड़ गया। जियो के पास अपने पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए इस कीमत में कोई आकर्षक प्लान नहीं है। बीएसएनएल का ये प्लान 1 मार्च से सभी सर्किल में पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment