आपको दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे का तराना याद होगा "तुझे देखा तो ये जाना सनम"इस गाने में एक लाइन है तेरी बाहों में मर जाये हम, इसी गाने पर एक युवा दम्पति राजस्थान के बाड़मेर में अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। गाने की जब वह लाइन आई तेरी बाहों में मर जाये हम उसी वक्त युवक धड़ाम करके नीचे गिरा। लोगो को लगा वह अभिनय कर रहा है लेकिन युवक को हार्ट अटैक आया था और वह इस दुनिया से जा चुका था। राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर के जसोल गाँव के एक युवक की हार्ट फैल होने से उस वक़्त मौत हो गई जब वह अपनी जीवन संगिनी के साथ अपने परिचित की शादी की सालगिरह पर स्टेज पर नाच रहा था। मामला बाड़मेर के जसोल का है और मृतक का नाम विजय ढेलिदया पुत्र अशोक ढ़ेलडिया है। घरवाले गमगीन है कि इतनी कम उम्र में उसका हार्ट कैसे फैल हुआ और वह क्यों दुनिया से अलविदा कह गया।
यही नहीं उसके नाचते-नाचते गिरने के बाद भी युवती पत्नी ने कुछ देर तक अपना डांस जारी रखा लेकिन बाद में जब उसके पति ने किसी तरह की हलचल नहीं की तो उसने उसे संभाला उसे से फटाक से हॉस्पिटल लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया
No comments:
Post a Comment