Auto ad

Tuesday, 13 March 2018

झारखंड के रांची में दिनदहाड़े बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या वीडियो देखें


इस वक्त की बड़ी ख़बर रांची में बीजेपी नेता पंकज गुप्ता की गोली मारकर हत्या झारखंड के रांची में बीजेपी नेता पंकज गुप्ता की दिनदहाड़े दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी हत्या वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया गौरतलब है कि सरेआम हुए इस मर्डर में किसी ने भी उनकी मदद नहीं की और ना ही अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे बदमाश चुपचाप आए गोली मारी और आराम से निकल गए यह घटना नगड़ी थाना क्षेत्र के पिस्का रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही हैलोहरदगा जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष थे पंकज गुप्ता नगड़ी बस्ती में खरीदी थी जमीन


गौरतलब है कि 55 वर्षीय पंकज गुप्ता नगड़ी थाना क्षेत्र के पास रेलवे स्टेशन पर सुबह चाय पीने आए थे वह होटल के बाहर ही खड़े थे तभी अचानक होटल के अंदर से दो युवक आए और पीछे से उनके सर पर गोली मारी जिससे उनकी मृत्यु हो गई घटना की सूचना पर नगरी पुलिस और dsp विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आसपास के लोगों से पूछताछ  की
लोगों का इस दिनदहाड़े हत्या कांड से गुस्सा फूटा और उन्होंने रांची से गुमला जाने वाले मार्ग पर जाम लगा दिया और आग लगाकर प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की उन्होंने सुबह 9:00 से 11:30 बजे तक जाम लगा रखा जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई बाद में पुलिस के आला अधिकारियों ने समझाइश कर लोगों से जाम खुलवाया और उन्हें आश्वासन दिया कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा
यह है मामला दरअसल 55 वर्षीय बीजेपी नेता पंकज गुप्ता ने पिस्का रेलवे स्टेशन के पास ही 4 डिसमिल जमीन खरीदी थी और कुछ दिनों से वहां बाउंड्री करवा रहे थे परिजनों ने उनकी किसी भी प्रकार की दुश्मनी से इनकार किया
सीएम ने जताया दुख, एसपी को निर्देश

इधर, घटना के बाद लोहरदग्गा से उनके परिजन और भाजपा नेता ओम सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष कार, जिला महामंत्री अशोक खत्री समेत कई भाजपा कार्यकर्ता पहुचे. सभी ने उन्हें काफी मिलनसार और अच्छे स्वभाव का बताया. उनकी किसी से वहां दुश्मनी होने से भी इनकार किया. इधर, घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी गहरा दुख व्यक्त करते हुए रांची एसपी को मामले का जल्द खुलासा करने व अपराधियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया. ग्रामीण एसपी रेजी डुंगडुंग ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा.

No comments:

Post a Comment