Auto ad

Monday, 26 March 2018

सऊदी अरब ने नष्ट की विद्रोहियों की 7 मिसाइलें, एक नागरिक की मौत सऊदी अरब पर यमन ने दागी मिसाइल वीडियो देखें

सऊदी अरब ने नष्ट की विद्रोहियों की 7 मिसाइलें, एक नागरिक की मौत


नई दिल्ली। सऊदी अरब के वायु रक्षा बलों ने सोमवार को यमन के हौती विद्रोहियों द्वारा दागी गई सात बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया। एक मीडिया रिपार्ट के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मल्की ने इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि तीन मिसाइलें रियाद, एक असीर प्रांत के खामीस मुशैत और एक अन्य नजरान व दो जिजान की ओर निशाना बनाकर दागी गई थीं।




एक नागरिक की मौत


अल-मल्की के अनुसार, मिसाइलों को रोकने के परिणामस्वरूप इसके विस्फोटक टुकड़े आसपास के आवासीय क्षेत्रों पर गिर गए

जिससे मिस्र के एक नागरिक की मौत हो गई। इससे संपत्ति को नुकसान की भी खबर मिली है। लेकिन प्रवक्ता ने इस पर अधिक जानकारी नहीं दी। अल-मल्की ने बताया कि मिसाइल हमले का उद्देश्य सऊदी अरब और क्षेत्र की सुरक्षा को प्रभावित करना था। उन्होंने कहा कि ईरान द्वारा समर्थित हौती समूह के इस आक्रामक और बिना सोचे समझे उठाए गए कदम से साबित होता है कि ईरानी सरकार सशस्त्र हौती समूह को समर्थन कर रही है।

वहीं अमरीकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब को करीब 67 करोड़ डॉलर के टैंक रोधी मिसाइल की बिक्री को मंजूरी दी है। ब्रिकी की मंजूरी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के अमेरिकी रक्षा प्रमुख जेम्स मैटिस से मुलाकात के चंद घंटे बाद दी गई। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विदेश विभाग के गुरुवार के एक बयान में पुष्टि की कि राज्य (सऊदी अरब) को करीब 67 करोड़ डॉलर की लागत वाले 'टीओडब्ल्यू 2बी (बीजीएम-71एफ-सीरीज)' मिसाइलों की मंजूरी दे दी गई। इस प्रस्तावित ब्रिकी के बारे में कांग्रेस को सूचित किया गया था और सांसदों के पास इसे रोकने के लिए 30 दिन हैं। इस प्रस्तावित पैकेज में रेथिऑन मिसाइल प्रणाली के द्वारा निर्मित 6,700 से ज्यादा मिसाइलों के साथ अमेरिका निर्मित टैंकों के स्पेयर पार्ट्स व हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिनका स्वामित्व पहले से ही सऊदी अरब के पास है।

No comments:

Post a Comment