Auto ad

Friday, 16 March 2018

अजब गजब भैंसों की वजह से 1 साल में कमाता है 150 करोड़

 क्या आपने कभी सुना है कि कोई शक्स भैंसों के दूध से डेढ़ सौ करोड़ रुपए सालाना कमाता है जी हां यह सच है और यह वाकया है 
हरियाणा के जींद जिले का पेशे से इंजीनियर बलजीत सिंह भैंसों के कारण साल में डेढ़ सौ करोड़ रुपए का टर्नओवर करते हैं बलजीत सिंह के पास 1000 से भी ज्यादा भैंसे हैं जो तकरीबन 8 से 9000 लीटर दूध देती है

 बलजीत सिंह ने बताया कि साल 2005 से पहले उन्होंने मुर्गी पालन का काम किया था लेकिन उसमें उन्होंने इतना फायदा नहीं कमाया इसलिए उन्होंने मुर्गी पालन को छोड़कर सन 2005 में 10 मुर्राह नस्ल की भैंस लेकर आए और उनका दूध बेचना चालू किया धीरे धीरे उनका यह काम बढ़ता गया और आज वह 1000 भैंसों के मालिक बन गए आज तारीख मैं उन्होंने जींद जिले में एक मिल्क प्लांट बना रखा है यही नहीं हरियाणा में उनके 120 बूथ है बलजीत सिंह बताते हैं कि और 14000 से ज्यादा दूध विक्रेता उनके साथ जुड़े हुए हैं साथ ही आपको यह जानकर हैरानी होगी की मुर्रा नस्ल की भैंस बहुत ही दुर्लभ प्रजाति है बलजीत सिंह एक तरह से उनको बचाने का भी प्रयास कर रहे हैं इसकी कीमत बहुत अधिक होती है बलजीत सिंह ने बताया कि अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने एक भैंस को 2500000 रुपए में बेचा था उन्होंने कहा कि आज वह जो कुछ भी है वह इन भैंसों की देन है हालांकि उन्होंने इंजीनियर की थी शुरू से ही वह खुद का कुछ कारोबार करना चाहते थे इसीलिए उन्होंने पहले मुर्गी पालन का काम किया लेकिन उनमें फायदा इतना ज्यादा नहीं हुआ तब जाकर उन्होंने दूध का काम शुरू किया जिसकी बदौलत आज है हर साल 150 करोड रुपए कमाते हैं

No comments:

Post a Comment